भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अज्ञात कारण से महिला ने खाया जहर जिससे महिला की हुई मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

332
Above News

रीवा|हनुमना तहसील मुख्यालय से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम कोढ़वा निवासी संदीप कुमार भुर्तिया के 22 वर्षीय पत्नी साधना भर्तियां की कल किसी अज्ञात जहर खाने से मृत्यु हो जाने के मामले मने तूल पकड़ लिया है परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।उल्लेखनीय है कि मृतका साधना की मृत्यु कल 17 जुलाई को अज्ञात जहर खाने से चिकित्सा के लिए मिर्जापुर ले जाते हुए रास्ते में हो गई थी। पूछने पर साधना के पति संदीप भुर्तिया ने बताया कि कल सुबह वह खेत पर घास निकलने गया था आने पर सूचना लगी कि उसकी पत्नी उल्टी कर रही है जिससे बदबू आ रही है जो स्पष्ट था कि किसी प्रकार का जहर खाई है।इलाज कराने लिए उसे मिर्जापुर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था कि रास्ते मे मृत्यु हो गई।पूछे जाने पर कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में चिकित्सा क्यों नहीं कराई बताया कि वह बंद था जबकि वास्तविकता यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 15 तारीख को कमिश्नर रीवा के आदेश के बाद से ही खोल दिया गया है चिकित्सा सुविधा चालू है।वही मृतका के पिता श्याम नारायण भुर्तिया जो कि मिर्जापुर जिला के हालिया थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर के निवासी है बताया कि 2 वर्ष पूर्व अपनी बच्ची का विवाह किए थे ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे कल भी जहर खुरानी की सूचना पाकर हमारी बच्ची से मिलने हमारे भाई की साली जब गई तो उसकी सास ने दरवाजे पर उसे रोकते हुए कहा कि वह सो रही है और अंदर नहीं जाने दिया लौटकर मुझे फोन पर जब यह बात बताई तब मैं वहां से आया और हनुमना पहुंचा था कि ससुराल वाले उसे मिर्जापुर ले जा रहे थे बच्ची से बात करने पहले वह बेहोश थी कुछ देर बाद थोड़ा होश आने पर उसने एक शब्द पिताजी मुझे पानी पिला दे मात्र बोल पाई फिर बेहोश हो गई फिर भी इन लोगों ने यह कहकर पानी पिलाने से मना कर दिया कि डाक्टर ने पानी देने से मना किया है।जबकि जब अभी किसी डॉक्टर को दिखाया नहीं तब किसने मना किया जो संदेह उत्पन्न करता है नियति पर। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। यह भी बताया कि उसे गले और सिर पर चोट के निशान हैं जो स्पष्ट है कि उसके साथ मारपीट की गई और जहर खिला दिया गया।पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश शुक्ला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढी से आई महिला चिकित्सक द्वारा किया गया बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतका के पिता श्याम नारायण भुर्तिया व मायके पक्ष के अन्य के परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper