नियम विरुद्ध तरीके से किया गया ठेका निरस्त कराने पार्षदों ने सांसद को ज्ञापन सौप कर की कार्यवाही की मांग

शहडोल/अनूपपुर। अमरकंटक नगर पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी की कार्यप्रणाली से तंग आकर नगर पंचायत अमरकंटक के पार्षद लामबंद होकर सांसद को लिखित रूप से ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया की हम सब मुख्यकार्यपालन अधिकारी की हिटलरशाही एवं तानाशाह रवैया से तंग आ चुके है विगत कई वर्षों में हो रहे कार्यो पर सवाल खड़े करते हुऐ नियम विरुद्ध तरीके से बगैर टेंडर बुलाये मनमानी तरीके से दिए गये ठेके को निरस्त कराने व निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग करते हुऐ न्याय की गुहार लगाई।
सांसद को ज्ञापन सौपा
आपसी साठगांठ कर गुचुप तरीके से अपने निजी लाभ में लिये गये निर्णय के बिरोध व टेंडर निरस्त कराने को लेकर नगर परिषद अमरकंटक के पार्षद अंजना कटारे रेखा द्विवेदी वंदना मिश्रा कृष्ण कुमार महोबिया लोकेश्वर केवट रोशन पनारिया समीर मानिकपुरी राजकुमार कुल्हाडे सहित अन्य पार्षद एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने संसदीय क्षेत्र शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह के निवास पर पहुँच कर ज्ञापन सौंपा जिस पर सांसद महोदय द्वारा सीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
अपने ही मातहत पर मेहरवान सीएमओ
पार्षदों द्वारा एकजुट होकर नगर पंचायत सीएमओ पवन साहू पर आरोप लगाते हुये बताया की परिषद के मंशा अनुरूप बगैर निविदा आमंत्रित किये बिभाग में पदस्थ कर्मचारी मनोज कांत तिवारी के पुत्र पवन तिवारी जिन्होंने कपिलधारा एवं कोटि तीर्थ पर वाहन पार्किग का ठेका लेकर अमरकंटक तीर्थ स्थान पर आये पर्यटकों को जबरन परेशान कर एक ही वाहन से कई कई बार अबैध वसूली करने की शिकायत पर सीएमओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबंधित ठेकेदार के पास मौके से नगर पंचायत की फर्जी शील पर्ची मशीन बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु लिखित शिकायत पुलिस थाना एवं जिला प्रशासन से की गई जिसपर कलेक्टर अनूपपुर द्वारा उक्त ठेका निरस्त कर दिया गया परंतु कोविड 19 में बैश्विक महामारी के दौरान सीएमओ ने संबंधित ठेकेदार ने आपसी साठगांठ कर उक्त विबादित ठेकेदार को परिषद के मंशानुरूप बगैर टेंडर निविदा आमंत्रित किये उक्त स्थान पर वाहन पार्किंग का अधिकार पत्र देकर वसूली हेतु अधिकृत कर दिया गया।
“ए “कॉटेज एवं पर्यटक गेस्ट हाउस का लाखो की बकाया वसूली
नगर परिषद अंतर्गत “ए” कॉटेज एवं व्हीआईपी गेस्ट हाउस वा समुदायिक भवन का संचालन का ठेका ठेकेदार अभय यादव को दिया गया था उक्त ठेकेदार द्वारा लगभग 46 लाख की वसूली बकाया है समयबधि समाप्त हो जाने पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अपने अधिपत्य में लेकर उक्त भवन पर अपना ताला डाल दिया था कुछ दिनों बाद सीएमओ द्वारा आपसी मिलीभगत कर पिछला बकाया राशि की बगैर बसूली किये बगैर टेंडर निविदा आमंत्रित किये उक्त ब्यक्ति को पुनः बसूली करने हेतु अधिकृत कर दिया गया।
पुत्र का ठेका बचाने पिता कर रहा है पार्षदों की झूठी शिकायत
कलई खुलने की डर से भयभीत सीएमओ के इशारे पर ठेकेदार पवन तिवारी के पिता मनोज कांत तिवारी जो कि नगर पंचायत में ही भृत्य के पद पर कार्यरत है के द्वारा विभाग के कुछ कर्मचारियों के दस्तखत कराकर संबंधित शिकायतकर्ता पार्षदों पर झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाकर मनगढ़ंत तरीके से झूठी शिकायत कराया जा रहा है।
इनका कहना है
कोविड 19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुयेअध्यक्ष महोदय द्वारा परिषद के प्रत्याशा में में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर संबंधित ठेकेदार को वसूली का ठेका दिया गया है जब भी परिषद की बैठक होगी जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन करेंगे
(पवन कुमार साहू सीएमओ नगर परिषद अमरकंटक)

Subscribe to my channel
Comments are closed.