भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गरीब कल्याण योजना की लक्ष्य की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करें- श्री पार्थ जायसवाल

324
Above News

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शहडोल | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल द्वारा कलेक्टर सभागार में 125 दिवसीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एच एस. धुर्वें, जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जंहा, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. मृगेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रम विभाग श्रीमती नीलम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, एसडीओ वन श्री राहुल मिश्रा, पीएमएसवाई, उद्यान विभाग, पंचायत विभाग,ऊर्जा विभाग तथा अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने 125 दिवसीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान पीओ मनरेगा, ईआरईएस को निर्देशित किया कि 125 दिवसीय गरीब कल्याण योजना में गति प्रदान करने हेतु शासन द्वारा चिन्हित गतिविधियों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने श्रम सिद्वि योजना, जन कल्याण ंसंबल योजना, रोजगार सेतु एप की समीक्षा की। उन्होने निर्देशित किया कि सार्थक एप में शत प्रतिशत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बैठक में निर्देश दिए कि सामाजिक स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत हाट बाजारों, आॅगनवाड़ी केन्द्रो, मेडिकल काॅलेज के पास, इंजीनियरिग काॅलेज, अस्पतालों के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य भवनों के पास शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी अधिकारिेयो के निर्देशित कि 125 दिवसीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन पत्रक का अवलोकन करंे और जानकारी अपडेट कराएॅ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper