मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीधी |पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले एवं चुरहट एसडीओपी चंद्र गुप्त द्विवेदी के मार्गदर्शन पर अमिलिया थाना द्वारा की गई गिरफ्तारी अमिलिया थाना अंतर्गत बीते 17 जुलाई को मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था । जिसमे युवती ने शिकायत की थी कि बीते 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे के लगभग जब वह शौच के लिए खेत में गई हुई थी तभी अचानक गांव का ही रहने वाला सुनील केवट पिता राममिलन केवट निवासी रामनगर आया और दोनों हाथ पकड़कर वहीं गड्ढे में घसीटते हुए ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता वहीं बेसुध बैठी रही। जहां भाई ढूंढते ढूंढते गड्ढे के पास पहुंचा तब देखा कि पीड़िता बेहोशी हालत में थी।शिकायत के बाद अमिलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) एन 376 (2) आई के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जो आज दिनांक को युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी सुनील केवट पिता राम मिलन केवट निवासी रामनगर थाना अमिलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.