भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद, बीज मुहैया कराएॅ- कमिश्नर

281
Above News

सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएॅ- कमिश्नर
शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद बीज मुहैया कराने के निर्देेश कृषि विभाग एवं सहाकारिता विभाग के अधिकारियेां को दिए है। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों को दिए जा रहे खाद बीज की उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद एवं बीज विक्रेता फर्माें की समय समय पर जांच करे तथा यह भी सुनिश्चित करे कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद बीज उपलब्ध हो। कमिश्नर ने निर्देा दिए है कि अमानक स्तर का खाद बीज बेचने वाली फर्माें के विरूद्व पुलिस में प्रकरण दर्ज कराएॅ तथा उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानो को खाद, बीज की कमी न हो यह भी सभी अधिकारी सुनिश्चित करे। बैठक में सीएम हेल्पलाईन की शिकायतो का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन के शिकायतो के निराकरण में किसी भी प्रकार की उदासीनता और लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। उन्होने कहा कि उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्व नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाएॅ जा रहें शहडोल संभाग में सभी अभियानों का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएॅ । उन्होने कहा कि कौशल उन्नयन, पथ विक्रेताअेां का पंजीयन, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, वनाधिकार पत्रों के छूटे दावों का पंजीयन, प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी अभियानो का शहडोल संभाग में प्रभावी एवं परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएॅ। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगे। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भीड-भाड़ वाले कार्यक्रमों में भागीदारी से बचेगे। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शासन स्तर सेे तथा कमिश्नर कार्यालय से जो शिकायते विभिन्न कार्यांलयों को भेजी जा रही है ऐसी शिकायतों की जांचकर जांच प्रतिवेदन समय पर भेजे प्राप्त शिकायत की जाचं गम्भीरता से करें । बैठक में कमिश्नर ने चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल, इंजीनियरिंग काॅलेज शहडोल एवं पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में कराएॅ जा रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि उक्त सभी कार्याें को गंभीरता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराएॅ। बैठक में कमिश्नर ने प्रवासी मजदूरों को कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोड़ कर उन्हें रोजगार अथवा स्वरोजगार मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री सुखदेव मरावी, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री मकबूल खान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper