भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहीद चंद्रशेखर की जयंती पर किया पौधरोपण

250
Above News


शहडोल। शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में महाप्रबंधक ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। उस समय देश को आजाद कराने का जो जज्बा उन शहीदों में हुआ करता था, वर्तमान परिवेश में जो जनप्रतिनिधि कहलाने के लिए आतुर हैं। हम सबको संकल्प लेना होगा कि चंद्रशेखर आजाद के पदचिह्नों पर चलकर देश को नई दिशा देंगे।
किया पौध रोपण
शहीद चंद्रशेखर के जन्म तिथि एवं वन महोत्सव वृक्षारोपण अभियान के तहत खुली खदान धनपुरी ओसीएम में मुख्य महाप्रबंधक सोहागपुर क्षेत्र आर.पी. सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि शहडोल एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि में बुढ़ार तहसीलदार भरत सोनी, साक्षी गौतम नायाब तहसीलदार, भरत दुबे एसडीओपी, रवि करण त्रिपाठी सीएमओ, रत्नामबर शुक्ला टीआई, समस्त खदानों के सब एरिया मैनेजर, पर्सनल मैनेजर एवं समस्त प्रबंधन उपस्थित रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper