सोनू सहित आरजू पर ईनाम घोषित,फरार आरोपियों पर 5 हजार रूपये की ईनाम

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सोहागपुर इंजीनियंर कॉलेज व्यॉस हास्टल के बास बरगद पेड़ के नीचे छतवई निपनिया के पास 6-7 बदमाश फोर व्हीलर वाहन खड़ा कर ददीवल पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे है, जिसमें 6 जुलाई को धारा 399,402 ता.हि. आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। उक्त फरार आरोपी सोनू साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 22 साल निवासी घरौला मोहल्ला एवं आरजू खॉन, उर्फ मोईन खान पिता आजाद मुसलमान निवासी सिंहपुर रोड जो उक्त दिनांक से फरार है।
पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्ल ने प्रकरण को गंभीरता लेते हुए पुलिस रेग्यूलेशन के पेरा क्रमांक 80-बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त फरार आरोपी सोनू साहू, पिता रामकुमार साहू उम्र 22 साल निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल आरजू खान उर्फ मोईन अहमद पिता आजाद मुसलमान उम्र 30 साल निवासी ग्राम सिंहपुर को जो गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके। उस व्यक्ति को उदघोषित 5-5 हजार रूप्ये प्रत्येक के गिरफ्तारी पर नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.