भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुष्पराजगढ़ में लगा 27 जुलाई तक कर्फ़्यू

248
Above News

*कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसडीएम विजय डहेरिया ने लिया निर्णय*
अनूपपुर|पुष्पराजगढ़ में विगत दिनो कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया ने आमजन की सुरक्षा एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा- 144 में प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए दिनांक 23 जुलाई से 27 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक के लिए अनुभाग पुष्पराजगढ़ में पांच दिवस का कर्फ्यू घोषित किया है ।

उक्त अवधि में दो / चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। घर से निकलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। घर -घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता प्रातः 6 से प्रातः 9 बजे के मध्य उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।अनुभाग पुष्पराजगढ़ में अतिआवश्यक सेवाएँ सब्जी, खाद्यान्न सामग्री व फल की दुकाने दोपहर 12 बजे से 02:00 बजे तक उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। अनुभाग अन्तर्गत संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स भी उक्त से मुक्त रहेगे। अनुभाग पुष्पजगढ में संचालित समस्त बैंक शाखाएँ, एलपीजी वितरण केंद्र एवं मनरेगा योजना से संबंधित समस्त कार्य उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगें परन्तु कियोस्क पूर्णतः बंद होगें, बैंक सिर्फ कार्यालयीन कार्य हेतु खुले रहेंगे।

प्रतिबंध से मुक्त संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंशिंग से संबंधित समस्त नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। मास्क न पहनने में 100/- जुर्माना एवं दुकानदार छूट अवधि को छोडकर यदि दुकान खुलते है तो सम्बंधित दुकान सील कर दी जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper