भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मोर्चा अध्यक्ष बनने युवा पेश कर रहे अपनी अपनी मजबूत दावेदारी

264
Above News


जयंत,नितिन,एवं अंकित का मुख्यत: लिया जा रहा नाम


शहडोल|संगठन की मुहर लगेगी इन नामों पर या फिर किसी नये युवा को मिलेगी मंडल की कमान
धनपुरी भाजपा की रीढ की हड्डी कही जाने वाली युवाओं की टोली युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष का चुनाव अभी दुर है लेकिन फिर भी धनपुरी मंडल मे देर सवेर मंडल अध्यक्ष की चर्चा होती ही रहती है कि आखिर कौन बनेगा धनपुरी नगर का भावी युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष!!
इन सभी कयासों और चर्चाओं का बाजार गर्म होने पर राजनिति के अलग अलग गुट कोयलॉचल मे सक्रिय होते नजर आ जाते है जहॉ पर वरिष्ठ अपने किसी भरोसेमंद कनिष्ठ को ही युवामोर्चा की कमान सौपने की मंशा मन ही मन लिये फिरता रहता है और व्यक्तिगत बैठक मे उस नाम का प्रचार भी बडी बहादुरी के साथ करता है..
धनपुरी नगर तो वैसे शुरूआत से ही जिले की राजनिति का केंद्र मानी जाती रही है सत्ता चाहे भाजपा की हो या कॉग्रेस की जब भी कोई राजनैतिक कार्यक्रम शहडोल मे होता है तो धनपुरी नगर की समाहित शक्ति सबसे अधिक दिखाई पडती है..
ऐसे मे संभाग का सबसे धनी क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष बनने की चाह लिये हर युवा अपने पसंद और मार्गदर्शक नेताओं का समक्ष अपनी पुरजोर मौजुदगी दर्ज करा रहें है जिससे की भविष्य मे उनके नाम की चर्चायें जिला भाजपा कार्यालय मे होने लग जाये इसी क्रम मे नगर के अंदर फिलहाल अभी तीन नाम मुख्यत: से लिये जा रहे है जिनमे तीनो नाम क्रमश: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के बेटे जयंत जसवानी, जिला संगठन मे अपनी व्यक्तिगत छाप रखने वाले नितिन सिंह, एवं विधार्थी परिषद से लेकर वर्तमान मे भाजपा युवामोर्चा जिला शहडोल के पदाधिकारी अंकित गुप्ता का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है.
नेतृत्व क्षमता का ऑकलन
जहॉ बात नेतृत्व क्षमता की आती है वहॉ पर तीनों ही एक दुसरे पर भारी है जहॉ एक ओर जयंत की राजनिति और भाषाशैली किसी तारीफ की मोहताज नही है इसी प्रकार जयंत के अंदर का युवानेता समय समय पर समाजसेवक के रूप मे धनपुरी नगर मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहा है वही दुसरी और नितिन सिंह जो की वर्तमान मे युवामोर्चा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के करीबी माने जाते है उनकी खासियत यह रही है कि उनका समर्थन नगर का एक बडा युवा वर्ग कर रहा है साथ ही बिना किसी संगठानात्मक दायित्व के भी वह भाजपा के हर एक कार्यक्रम मे अपनी मौजुदगी दर्ज कराते हैं इसलिये भी वह संगठन की पहली पसंद माने जा रहें है
तीसरा नाम अंकित गुप्ता का है जो कि धनपुरी नगर के ह्रदय स्थल आजाद चौक के निवासी है पुर्व मे विधार्थी परिषद मे विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन करते हुये आज युवामोर्चा की जिले की बॉडी मे आई.टी.सह प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं वर्तमान युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल के करीबी होने की वजह साथ ही संगठन का ज्ञान और साख की पहचान के अलावा अपनी लेखन शैली और वंकत्वय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले नगर के युवाओं के बीच मे लोकप्रिय अंकित गुप्ता के नाम पर भी मुहर लग सकती है..
लेकिन अंतिम फैसला संगठन को करना है घनपुरी मंडल अध्यक्ष कौन होगा ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा पर अगर इन तीनों नामो मे से किसी एक पर मुहर लगेगी तो निश्चित रूप से ही संगठन धनपुरी का नाम आने वाले समय मे युवामोर्चा के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जायेगा..

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper