मेडिकल काॅलेज से 13 व्यक्तियों को कोरोना वायरस से स्वस्थ्य होने पर दी गई विदाई

शहडोल – जिले के मेडिकल काॅलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित 13 व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने पर आज उन्हें मेडिकल काॅलेज से विदाई दी गई तथा उन्हें कलेक्टर डाॅ. सतेन्द सिंह ने सार्थक एप का उपयोग करने एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचावं हेतु जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेश पाण्डेय, सिविल सर्जन डाॅ. व्हीएस बारिया, डाॅ. आकाश रंजन सिंह, डाॅ. अंशुमान सोनारे, श्री अनिल द्विवेदी सहित अन्य लोग एवं चिकित्सकीय अमला उपस्थित थें।
जिन लोगों को मेडिकल काॅलेज से स्वस्थ्य होने पर विदाई दी गई उनमें शैल मिश्रा, श्रीयांशी मिश्रा, रितेश कुमार गुप्ता, तेजेन्दर सिंह, राजेश वर्मा, विमल कुमार, पवन कुमार, संतोष कुमार आहिरवार, याशिका मिश्रा, अभय शर्मा, अमित सोनी, चन्दन कुमार एवं रीता रजक के नाम शामिल है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.