भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महिला शक्ति और कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जरूरतमंद विधवाओं को आजीवन पेंशन योजना का शुभारंभ

265
Above News

शहडोल:-महिला शक्ति और कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जरूरतमंद विधवाओं को आजीवन पेंशन योजना का शुभारंभ आज आदरणीय विधायक श्री जय सिंह मरावी एवं श्रीमती मनीषा सिंह के द्वारा श्रीमती शालिनी सरावगी तथा पुष्पा द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर नारी शक्ति से जुड़े कई और संगठन व समाज के प्रतिष्ठित महिलाओं की उपस्थिति रही जिसमें राष्ट्रीय मानव अधिकार शहडोल की अध्यक्षा श्रीमती रजनी सिंह शिक्षिका शांति सिंह एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट रही । योजना के संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती कल्याणी बाजपेई ( अध्यक्ष कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी शहडोल ) ने बताया कि महिला शक्ति नामक संस्था की संस्थापक श्रीमती अनीता सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुलाब जयसवाल जी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री नरसिंह पटेल जी एवं श्री गुलाब जी ओंकार सिंह जी के विशेष प्रयास के माध्यम से विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन योजना के अंतर्गत जिले की सभी विधवा महिलाओं को कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा इस योजना अंतर्गत इन विधवा महिलाओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा , कार्यस्थल में आने जाने हेतु फ्री पास की सुविधा , पानी के बिल तथा बिजली के बिल को निशुल्क लाभ प्रदान करने का प्रावधान किया गया है साथ ही जिले में सभी ब्लॉक में संस्था का कार्यालय संचालित किया जाएगा जिसमें जिले के बेरोजगार युवाओं के सहयोग से विधवा महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु कार्य लिए जाएगा को भी आर्थिक लाभ संस्था के माध्यम से प्रदान किया जाएगा । आज 27/ 7 /2020 को शहडोल जिला कार्यालय का उद्घाटन विधायक जय सिंह मरावी, विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा श्रीमती शालिनी सरावगी की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर जयसिंह नगर विधायक श्री जयसिंह मरावी जी द्वारा प्रदेश सरकार व शासन के माध्यम से संपूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया है साथ ही जैतपुर विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह ने अपनी विधायक मत से संस्था को राशि सहयोग व विस्तार के लिए प्रदान करने का आश्वासन दिया। श्रीमती वाजपेई ने बताया कि संस्था के जन संपर्क प्रमुख श्री सिल्लु रजक मोबाइल नंबर (9713604304 ) जिला अध्यक्ष श्री अरुण बाजपेई एवं मीडिया प्रभारी श्री अजय श्रीवास्तव राहुल नामदेव अभीजीत पनिका से संपर्क कर प्रारंभिक लाभ वह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper