भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने सेंट्रल हॉस्पिटल धनपुरी में बनाए गए कोविड-19 वार्ड किया अवलोकन

258
Above News


शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने आज सेंट्रल हॉस्पिटल धनपुरी में बनाए गए कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया वहां पर उपस्थित चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ0 ए.के. पटेरिया ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालय में अलग से कोविड-19 बनाया गया है। जिसमें आईसीयू आइसोलेशन आदि की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग मरीजों हेतु किया जावेगा। इस मौके पर कलेक्टर डॉ0 सतेंद्र सिंह कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति बिगड़ने पर की गई अन्य तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली।
इस मौके पर महाप्रबंधक कोल माइंस सोहागपुर श्री आर.पी. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 राजेश पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार बुढार श्री भरत सोनी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री सचिन कारखुर सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक स्टाफ उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper