कलेक्टर ने किया खनिज, पंजीयक एवं ग्रामीण आजीविका परिसर का निरीक्षण

शहडोल |कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज जिला मुख्यालय मंे स्थित कार्यालय जिला खनिज, जिला पंजीयक एवं ग्रामीण आजिविका कार्यालय के परिसरो का अवलोकन किया तथा कार्यालयो के आस-पास लगे झाड़-झंखाड़ देखकर उक्त अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कल इन गंदगियों को शीघ्र हटवाने की कार्यवाही करें तथा कार्यालयो के सामने गिट्टी की बजड़ी डालवाकर परिसर को साफ-सुथरा रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयो मंे बाहर से ग्रामीण जन सहित अन्य लोग विभिन्न कार्यो हेतु आते है जहाॅ पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे लोगो को देखकर प्रेरणा भी मिलेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.