भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दिव्यांगो को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने ब्लाको में लगाये कैम्प-कलेक्टर

236
Above News


समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की विस्तृत रूप से की गई समीक्षा
शहडोल 04 अगस्त 2020- कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर सभी विभागो के कार्यो की विस्तृत रूप से योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागो मंे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणो को तत्काल निराकृत कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि जिलें मंे शेष रह गये मजरे टोलो को जल्द से जल्द विद्युतीकृत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में गौशाला निर्माण हेतु जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद एवं पशु पालन विभाग अधिकारी को साथ लेकर गौशाला हेतु आरक्षित की गई भूमि का स्थल निरीक्षण करें तथा यह भी परख करें कि गौशाला के पास चारागाह हेतु आरक्षित भूमि चारा उत्पादन के लिए उपयुक्त है अथवा नही। उन्होंने वन मित्र के तहत शेष बचे दावो का स्थल निरीक्षण करें तथा प्रकरणो का निराकरण वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कराना सुनिश्चित करें। इसी तरह कृषि विभाग के अधिकारी किसानो को खाद बीज उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर सतत प्रयास करें। बैठक मंे कलेक्टर ने जिले के संवेदनशील नदी नालो मंे बोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा है कि इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को भी फोटो सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेश पाण्डेय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मनोज लरोकर, समन्वयक सर्व शिक्षा डाॅ0 मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर0के0 श्रौती सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने फसल बीमा, कर्ज माफी, नगरीय निकाय के आवास प्रकरणो, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, खाद्यान्न वितरण, आधार सिडिंग, प्रवासी श्रमिको को रोजगार, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, विद्यालयांे मंे विद्युत कनेक्शन सहित अन्य विभागो के विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी लगन एवं तत्पर्यता से विभागीय कार्यो एवं योजनाओं का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों की सूची परीक्षण कर बनाएं जहाॅ शून्य से 15-20 बच्चे भी शिक्षारत है तथा उन विद्यालयों को समायोजित कराने की कार्यवाही भी करें। वे यह भी देखे की जिन विद्यालयो मंे कम बच्चे है तथा शिक्षक अधिक है उनका दुसरे विद्यालयो मंे स्थानांतरण करंे जहाॅ पर शिक्षको की ज्यादा कमी हो। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित अन्य विभागो के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यो को मूर्तरूप दें तथा शासकीय कार्यो मंे किसी भी तरह की कोताही न बरते। कलेक्टर ने प्रवासी मजदूरो को उपलब्ध कराएॅ जाने वाले रोजगार एवं उनकी मैपिंग सहित खाद्यान्न वितरण योजना की आधार सिडिंग एवं योजनावार जानकारी बनाने के निर्देश जिला आपूर्ति नियंत्रण को दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेज को भेजी गई अतिरिक्त व्हीलचेयर वहाॅ की आवश्यता के अलावा ब्यौहारी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा 31 अगस्त के पूर्व सभी विद्यालयों मंे विद्युत कनेक्शन कराना हर हाल मंे सुनिश्चित किया जायें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper