अतिवृष्टि के कारण कल्याणपुर की टूटी पुलिया का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन

पाईप डालकर आवागमन का मार्ग करंे दुरूस्त-कलेक्टर
शहडोल | कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आज कल्याणपुर पुलिया के पास मुड़ना नदी मंे अतिवृष्टि के कारण अवागमन के लिए बनाया गया मार्ग बह गया। जिसका कलेक्टर ने स्थल का मुआयना करते हुए कहा कि पाईप डालकर तत्काल रास्ता शुरू किया जाये, क्योकि इस रास्ते से टूट जाने से आने-जाने वाले लोगो को परशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पुलिया के कार्य मंे गति लायें। निरीक्षण के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री श्री एमपीपीआरडीके श्री के0के0 गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री पीडीड्ब्ल्यूडी श्री डी0के0 खरे, जिला कमाण्डेट श्री राजकुमार शर्मा, तहसीलदार सोहागपुर श्री बी0के0 मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.