रिलायंस फाउंडेशन -अधिकाधिक पानी गैस के दबाव से बोरवेल केशिंग पाइप क्षतिग्रस्त किसान परेशान

बुढ़ार से शिवम की खास रिपोर्ट……
शहडोल|सेमरा निवासी शंभू प्रसाद पांण्डेय के द्वारा जिला आयुक्त महोदय को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोपित किया है कि रिलायंस फाउंडेशन के कारण शिकायतकर्ता की जमीन से 12 –24 बेल की दूरी 30 — 40 मीटर है रिलायंस सीवीएम परियोजना वेल में अत्यधिक पानी गैस के दबाव से आरोपी का वेशिंग पाइप फट जाने के कारण सिंचाई न होने से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है|
शिकायतकर्ता के द्वारा पूर्व में दो दो बार शिकायत किया गया पत्र क्रमांक ,5 मई 2002 को जनसुनवाई में किया गया और दूसरा 22 मई 2020 को जिला दंडाधिकारी महोदय को किया गया था कोई कार्यवाही ना होने के चलते परेशान शिकायतकर्ता के द्वारा पुन: जिला आयुक्त महोदय को शिकायती पत्र देते हुए पत्र में आरोपित किया है कि जल, गैस व पानी के उच्च दबाव से बोर होल क्षतिग्रस्त होने से 5 एकड़ जमीन में 5 वर्ष पूर्व सिंचाई हेतु 2hp बेल कराया था जो रिलायंस सीबीएस परियोजना बेल की दूरी 30 40 मीटर पर है जो बेल से अत्यधिक पानी गैस दबाव से सिकायतकर्ता का वोर वेल का केसिंग पाइप फट जाने के कारण वेल क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते गेहूं, धान खेती लाखों का नुकसान सिंचाई ना होने पाने के चलते होना बताया जा रहा है |
शिकायतकर्ता के द्वारा रिलायंस फाउंडेशन को पत्र व्यवहार करते हुए कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन आज दिनांक तक सिकायतकर्ता किसान से संपर्क नहीं किया गया और ना ही कोई निष्कर्ष निकाला गया शिकायतकर्ता लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई जांच पडताल कार्यवाही न होने के चलते शिकायतकर्ता की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर अब जाएं तो जाएं कहां जिला आयुक्त महोदय से शिकायतकर्ता के द्वारा बोरवेल क्षति पूर्ति खेती उत्पादन में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की जा रही है जिससे अपने परिवार का भरण पोषण खेती करके पुन; सुचारू रूप से कर सके|

Subscribe to my channel
Comments are closed.