विक्रम रामसागर पंकज ने थामा भाजपा का दामन कहा बिसाहूलाल हमारे नेता, कांग्रेस ने किया हमारे नेता का अपमान – विक्रम सिंह

शहडोल:- शहडोल जिले के कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रहे रामसागर सिंह (बबुआ) वा जिला सचिव रहे पंकज सिंह (रॉकी) ने वर्तमान भाजपा के नेता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री बिसाहूलाल के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है बेबाक शक्ति न्यूज़ से संवाद करते हुए विक्रम सिंह ने बताया कि मैं और मेरे साथी छात्र जीवन से ही कांग्रेस का साथ देते आ रहे हैं मैं छात्र जीवन में सन 2003 से 2007 तक यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष रहा हूं, 2008 से 2015 तक जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन मंत्री का भी दायित्व संभाला है, व 2008 से 2020 के मध्य कांग्रेस कमेटी शहडोल के उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व संभाला है और इन सभी राजनीति क्षणों में माननीय बिसाहूलाल सिंह जी का सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है माननीय बिसाहूलाल सिंह जी हमारे नेता वा मार्गदर्शक है हमारे नेता बिसाहूलाल जी का कांग्रेस पार्टी में लगातार अपमान ही होता रहा है जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने भाजपा के साथ रहकर जन सेवा करने का निर्णय लिया है क्योंकि बिसाहूलाल जी हमारे नेता हैं हमारे मार्गदर्शक हैं और एक सच्चे समाज सेवी हैं। जब हम उनसे मिले और हमारी आपस में चर्चा हुई तो हम सभी ने एकमत होते हुए बिसाहूलाल जी के मार्गदर्शन में भाजपा की रीती नीतियों के साथ मिलकर जनसेवक करने का निर्णय लेते हुए माननीय बिसाहूलाल जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसी कड़ी में जुड़ कर रामसागर सिंह बबुआ वा पंकज सिंह (रॉकी) ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है ज्ञात है कि पूर्व में वार्ड पार्षद के चुनाव में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस ने रामसागर को टिकट दी थी जिसमें रामसागर सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह परिहार को कड़ी टक्कर दी थी।

देखा जाए तो मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस प्रकार की उठा पटक व गुटबाजी का खामियाजा आने वाले उपचुनाव में कांग्रेश को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं अब आने वाले समय में देखना यह है कि आखिर भाजपा का व्यक्ति कांग्रेस में कांग्रेस का व्यक्ति भाजपा में यह राजनीतिक खेल कब तक चलता है और आखिर कब तक दोनों ही पार्टियां जनता के विश्वास को जीते रख सकती है?
इनका कहना है:- इन्होंने पहले ही कांग्रेश छोड़ दी थी इन पर कार्यवाही करते हुए निलंबन की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को की जा चुकी थी। आजाद बहादुर सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल(म.प्र.)
बिसाहूलाल सिंह हमारे बडे नेता हैं उन्होंने जो भी निर्णय लिया होगा सोच समझ कर ही लिया होगा वैसे तो भाजपा का दरवाजा हर किसी के लिए खुला हुआ है हम चाहते हैं कि आज हम 10 करोड़ हैं और कल 15 करोड़ हो जाएं। कमल प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शहडोल(म.प्र)

Subscribe to my channel
Comments are closed.