भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय कार्यालयो में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता बरतें- कमिश्नर

242
Above News


शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता बरतें। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि सभी कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के बंचाव के उपायो की जानकारी होनी चाहिए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयों में कार्य करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, मास्क लगाएॅ तथा कार्यालय में आने वाले लोगों की जानकारी भी अपने पास रखें। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मास्क लगाएॅ तथा सेनेटाइजर का भी समय समय पर उपयोग करें। कमिश्नर शहडोल संभाग ने आज उक्त निर्देश समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने कहा है कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय कार्याें से बाहर जाते समय मास्क लगाकर ही जाएॅ तथा कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और दूसरों व्यक्तियों से पालन भी सुनिश्चित कराएॅ। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि ऐसे शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जिन्हंे कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे है वे अपनी जांच कराएॅ तथा इसकी जानकारी कलेक्टर कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध कराएॅ ताकि उनकी जांच के प्रकरण का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा सकें। कमिश्नर ने डीन मेडिकल काॅलेज को भी निर्देश दिए है कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी के कोरोना संक्रमण से संबंधी जांच प्राथमिकता से करे। बैठक में कमिश्नर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देेश दिए कि सीएम हेल्पलाईन के शिकायतो का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराएॅ। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाईन के शिकायतोे के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों में चलाएॅ जा रहे निमार्ण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में चलाएॅ जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि समय- समय पर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन निर्माण कार्याें का निरीक्षण करें। बैठक में कमिश्नर ने शासन द्वारा चलाएॅ जा रहे विशेष अभियानो की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रवासी श्रमिको को प्राथमिकता के साथ रोजगार मुहैया कराएॅ। बैठक में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री मकबूल खान ने बताया कि शहडोल संभाग में पथ विक्रेताओं का तेजी से पंजीयन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शहडोल संभाग लगभग 3 हजार 500 प्रकरण तैयार कर बैंको को प्रेषित कर दिये गए है। बैठक मंे कमिश्नर ने बस स्टेण्ड से मेडिकल काॅलेज पहंुच मार्ग की मरम्मत आगामी दो दिवसों में करने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि बस स्टेण्ड से मेडिकल काॅलेज पंहुच मार्ग में बड़े-बड़े गड्डे हो गए है इन गडडों को आगामी दो दिवसों में भरा जाएॅ। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए है कि पं. एस.एन. ष्शुक्ल विश्वविद्यालय में इंटरनेट सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास किये जाए। बैठक में कुलपति श्री मुकेश तिवारी, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिंद शिरालकर, मुख्य वन्य संरक्षक श्री वर्मा, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री मकबूल खान, उपायुक्त राजस्य श्री दिलीप पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री सुखदेव मरावी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री बीएल प्रजापति, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण श्री जगदीश सरवटे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper