भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह जायेंगे अयोध्या करेंगे रामजन्मभूमि पर हवन पूजन सहभागिता कर सकते हैं कुछ बड़े राजनेता एवं सन्त महात्मा

285
Above News

दिल्ली:-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह 30 अक्टूबर2020 को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या जाने के लिए निश्चय किया है प्राप्त जानकारी के तहत रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ साथ कई क्षत्रियों के संगठन भी शामिल रहेंगे साथ ही खंगार अर्कवंशी मराठा कोली सिख क्षत्रियों के संगठन भी सहभगिता करेंगे गौरतलब है कि इस आयोजन में कई राजनैतिक पार्टियों के बड़े नेताओं और बड़े सन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि भगवान राम के भवन के लिए 5अगस्त किये गए भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मौके पर देश फैली महामारी के कारण भगवान राम के वंशजों सम्मानित बड़े सन्त महात्माओं एवं बड़े राजनेताओं को भी सहभागी होने से वंचित होना पड़ गया था और मन लालसा पूरी नहीं हो सकी थी इसलिए इस मौके पर सभी जनमानस अपने आराध्य देव भूमण्डल के स्वामी की जन्मभूमि पर हवन पूजन के आयोजन में शामिल होकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेगें।सूत्रों की खबर के मुताबिक क्षत्रियों के संगठन उत्तर प्रदेश में हवन पूजन के आयोजन से पूर्व भगवान राम साम्राज्य सूर्यवंश का केसरिया ध्वज का शौर्य सम्मान संकल्प यात्रा के रूप में कुछ जिलों में भ्रमण करेंगे जिससे जनमानस में खास कर नई पीढ़ी में भगवान राम के प्रति जिज्ञासा जागृति हो सके ।और 30अक्टूबर के आयोजन में सभी सहभागिता करने के लिए संकल्पित हो और अयोध्या पहुँच कर आयोजन में शामिल हो

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper