भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सी ई ओ जिला पंचायत की कड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप सोलह सचिव निलंबित,आठ ग्राम प्रधानो को नोटिस

274
Above News

✍️बडी खबर ✍️


रीवा|जिला पंचायत रीवा के तेजतर्राट सी ई ओ आई ए एस स्वपनिल वानखेड़े के सख्त तेवरों से हड़कंप मच गया है।सी ई ओ श्री वानखेड़े ने पंचायत में वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होने और 5 लाख रुपये से अधिक वसूली प्रस्तावित होने के कारण जिले के 16 ग्राम सचिवों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिये हैं।
उक्त ग्राम पंचायतों के वर्तमान में प्रधान के रूप में कार्य कर रहे आठ प्रधानों को भी पद से हटाए जाने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।साथ ही तीन रोजगार सहायकों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित जनपद सी ई ओ को श्री वानखेड़े ने निर्देशित जारी किये हैं।
यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितता एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही के लिए की गई है।गौरतलब है कि श्री वानखेड़े ने आते ही भ्रष्ट और लापरवाह सचिवो और प्रधानो को कार्यशैली मे सुधार लाने की सख्त चेतावनी देकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे।आज की कार्यवाही से जिले भर के अन्य भ्रष्ट तथा लापरवाह सचिवों और प्रधानो मे हड़कंप मच गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper