उप पंजीयक गंगा पाण्डेय शानिवार को भी चितरंगी तहसील में नही हो रहे उपस्तिथ रजिस्ट्री करवाने वाले क्रेता विक्रेता हो रहे परेशान

सिगरौली:-चितरंगी न्यूज़(सुधीर सिंह की रिपोर्ट)उप पंजीयक गंगा पाण्डेय जो की वर्तमान में सिंगरौली ,देवसर ,चितरंगी में प्रभार पर है जिसमे सिंगरौली में 4दिन,देवसर 1दिन,चितरंगी में शानिवार का दिन रखे है लेकिन उप पंजीयक गंगा पाण्डेय कभी चितरंगी में आते ही नही है जिससे दूर दराज से रजिस्ट्री कराने आते हैं तो उनको यंहा से मायूस होकर वापस जाना पड़ता है।और सिंगरौली देवसर में भी क्रेता विक्रेता को बुलाकर रात 10 बजे तक खड़ा करे रहेंगे उसके बाद उनको वहा से भी मायूस होकर ही वापस आना पड़ता है चितरंगी इलका जहाँ आज भी कई जगह लाइट नेटवर्क नही उपलब्ध है वंहा से वो रजीस्ट्री कराने आते हैं लेकिन रजिस्टार महोदय जी का सिंगरौली से ही मोह खत्म ही नही हो रहा है।
अतः हम दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदय का ध्यान आकर्षित कराते हुए उनको निर्देशित करने की अपील करते हैं ताकि चितरंगी में भी रजिस्ट्री का कार्य शुचारु रूप से चल सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.