भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आज शाम एक्ट्रेस पायल घोष मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवा सकती हैं, रवि किशन ने ‘दरिंदा’ कहकर संसद में मुद्दा उठाया

284
Above News

मुंबई40 मिनट पहले

साउथ की एक्ट्रेस पायल(बाएं) ने साल 2014 की एक घटना का जिक्र कर निर्माता अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है।

  • भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की, ताकि ऐसा करने वालों कानून का डर पैदा हो
  • अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाया है- फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी
  • अभिनेत्री पायल घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ आज शाम मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज करवा सकती हैं। अभिनेत्री घोष ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। घोष ने दावा किया था कि कश्यप उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी।
  • संसद में गूंजा पायल घोष का मामला
  • बीती रात 1 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली। इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने अनुराग कश्यप का मामला संसद में उठाया। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहकर अनुराग कश्यप को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में हमारी बेटियां देवी दुर्गा की तरह पूज्यनीय हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर उनके साथ सौदेबाजी पर उतारू हैं। भाजपा सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसा करने वालों कानून का डर पैदा हो। 2 दिन पहले अनुराग कश्यप ने सांसद रवि किशन पर गांजा पीने का आरोप लगाया था।
  • एक्ट्रेस के आरोप पर अनुराग कश्यप के वकील ने सफाई दी
  • अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने इन आरोपों के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए आरोप को झूठे और दुर्भावनापूर्ण करार दिया। वकील की ओर से फिल्म निर्माता को पीड़ित बताया गया। इसमें आगे कहा गया है कि अब #मी टू जैसे सामाजिक आंदोलन को चरित्र हनन के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया गया है।
खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper