कोतमा के अरबाज़ ने विश्व विख्यात संगीतकार हमशर हयात से सीखा फ़न

शहडोल/अनूपपुर |ज़िले के छोटे से क़स्बे में रहने वाले संगीतकार अरबाज़ खान ने देश की राजधानी दिल्ली जाकर विश्व विख्यात सूफ़ी संगीतकार हमशर हयात एवं दिल्ली के मशहूर कव्वालों एवं संगीतकारों से सिखा हुनर हमशर हयात ने हाल ही में सूफ़ी संगीत तेरी रहमतों का दरिया गाया जिसको आज कई मुल्कों में सुना जा रहा है वहीं भजन में ज़य गणेश जय महा देवा ,दीवाना तेरा आया की धूम मची हुई है जो पूरे देश अपना स्थान बनाया है एवं संगीतकारों को एक नई दिशा दी है ज़िले के अरबाज़ खान ने देश की ऐसी जानी मानी हस्ती से सूफ़ी संगीत, भजन आदि का परिपक्य ज्ञान हासिल किया तीन दिवसीय आयोजन में कई महान संगीतकार आए हुए थे सभी ने प्रसिक्षुक़ो को राग़,अलाप,सुर,गला बाज़ी आदि की जानकारी दी ज़िले के संगीत कार अरबाज़ ने अपनी प्रस्तुति में सूफ़ी कलाम,ये कैसा जादू, तेरा दर मिलगया मुझको,वो मुझको एक झलक में अपना,भजन में साई तेरे नाम के दीवाने हो ग़ए,मेरी जान है राधा गा कर सभी का मन मोहित कर दिया संगीतकार अरबाज़ अब अगले माह दिल्ली में होने वाले सात दिवसीय संगीत प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पुनः उपस्थित होंगे ,ज्ञात हो कि क़ोरोना आपदा में सभी बड़े-छोटे धार्मिक और सामाजिक,सांस्कृतिक आयोजनो पर पाबंदी होने से संगीत कारों को जीवन यापन करने में बड़ी परेशानी हो रही है जबकि सरकार ने इस ओर कोई सार्थक कदम नहीं बढ़ाया है ऐसे में संगीतकारों ने संगीत और संगीतकारों को बचाने की नई मुहिम छेड़ दी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.