भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

16 जुआ फडों पर छापेमारी कर 72 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर 15 मोटर साइकिल 25 मोबाइल एवं नगदी रकम 90000/ रुपये जप्त…. 💥जुआं फडों पर बुढार पुलिस की बड़ी कार्यवाही 💥

248
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा -(7999140850)
शहडोल |दीपावली के पावन पर्व पर हर कोई मॉ लक्ष्मी की कृपा पाने के कई उपाय करते हैं लोग घर की साफ सफाई कर मां लक्ष्मी  की पुजा अर्चना करते हैं तो कुछ कलयुगी लोग दीपावली पर जुआं खेल अपनी किस्मत अजामाते है दीपावली के पावन पर्व पर हर क्षेत्र से जुआं फडो की  सूचना मिलती रही वही शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारी ने अपने अपने थाना क्षेत्र में जुआं फडो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही भी की पर अभी तक देखा जाय तो जुआं फडो पर सबसे बड़ी कार्यवाही बुढार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने की जिससे बुढार क्षेत्र में जुआंडीयो मे हडकंप मचा हुआ है |थाना बुढार मे दिनांक 14,15/11/20 को दीपावली एवं परीवा मे 16 जुआ फडों पर छापेमारी कर 72 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर 15 मोटर साइकिल 25 मोबाइल एवं नगदी रकम 90000/ रुपये जप्त की गई यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य के कुशल निर्देशन मे एवं SDOP धनपुरी श्री भरत दुबे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बुढार महेंद्र सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, आशीष झारिया, विजय पाटले,बलराम सिंह, सहा.उप नि.वेद तिवारी,राघवेंद्र सिंह प्र.आर.हरी किशोर,भारत,रामेश्वर पाण्डेय, विमल मिश्रा,चन्द्रहाश, आर दिव्य प्रकाश, मयंक, ज्ञानेन्द्र, सनत,नरेश, अक्षय,आत्मा राम,शिव,धर्मेंद्र की सराहनीय भूमिका रही |

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper