भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

25 वर्षीय युवक की चाकू घोंप कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी

233
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा -(7999140850)

शहडोल। अभी कुछ देर पहले ही कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन राम तालाब के पास 25 वर्षीय युवक की चाकू घोंप कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती के रहने वाला 25 वर्षीय युवक वाहिद खान पिता कदिर कबाड़ी निवासी पुरानी बस्ती का रहने वाला है अज्ञात बदमाशों ने मोहन राम तालाब के समीप युवक की चाकू घोप कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से लाया गया आईसीयू ले जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों का पता तलाश शुरू कर दिया है। शहर के बीचोबीच इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है घटना के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना लगते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले को बारीकी से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस लग गई है। शहडोल जिले के कप्तान अवधेश गोस्वामी को घटना की जानकारी जैसे ही मिली वह मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper