भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बुढार जनपद पंचायत मे लाखो का बाउंड्रीबाल निर्माण घोटाला

448
Above News

तो कब खम्हरौध प्राइमरी स्कूल की बाउंड्रीबाल टुटेगी

अपने आदेश को भुलगयी बुढार एसडीओ नेहा गोस्वामी

अखिलेश कुमार शर्मा -7999140850

प्रदेश की शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कडी कार्यवाही के आदेश भी दिये है पर कार्यवाही कुछ नहीं |अाखिर क्यो साहब सब कुछ जान कर भी अंजान बन जाते हैं |भ्रष्टाचार की गंगा मे गोता मार रहे जिम्मेदारो ने जैसे समस्त शासन की सीमाओ का उल्लंघन करने का बीढा उठा लिया है और हर कार्य को कमिशनखोरो के माध्यम से संचालित करने का जिम्मा ले लिया है इन दिनों ग्राम पंचायतो मे भ्रष्टाचार का खेल जम कर संबंधित अधिकारियों की शह पर खेला जारहा है वही ग्रामीणो के द्वारा समय समय पर ग्राम पंचायत मे होरहे भ्रष्टाचार की शिकायत भी उच्य अधिकारीयो को दिया जाता है पर कार्यवाही कुछ नही आखिर क्यो वही बाउड्रीवाल तोड कर पुनः बनाने को पत्र पर बुढार एसडीओ नेहा गोस्वामी लिखकर भुल गयी |

शहडोल| इन बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतो मे भ्रष्टाचार का खेल जम कर खेला जारहा अगर देखा जाये तो सबसे अधिक भ्रष्टाचार प्रधान मंत्री आवास योजना में चल रहा है गरीबो के लिए चलायी गयी योजना इन दिनों चंद रुपयों मे बिक रही है जिसे चाहिये रुपया खर्च करे और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाये वही विगद दिनो पहले बाउंड्रीबाल निर्माण कार्य मे लाखो की होली ठेकेदार के साथ अधिकारीयो ने खेली जहां एसडीओ,और ढेकेदार की गढबडी स्पष्ट रूप से दिखाई देने पर भी बेरोकटोक बाउंड्रीबालों का निर्माण कार्य किया गया |जिसमे जम के लिपा पोती का खेल हो रहा है सूत्रो ने तो यह भी बताया कि इन गुणवत्ता विहीन कार्य के दो ही जिम्मेदार है एक तो वो जिसने बाउंड्रीबालो का कार्य देकर टीएस जारी किया है और दुसारा वह जिसने इन पूरे बाउंड्रीबाल निर्माण का ढेका लिया सूत्रों ने तो यह भी बताया कि एसडीओ साहब का ठेकेदार हर्ष भैया पर कृपा दृष्टि बनाए हुए हैं एसडीओ लखरखा साहब का कृपा पात्र हर्षू भैया |

एसडीओ मैडम के आदेश कागजो तक

ग्राम पंचायत खम्हरौध बाउड्रीवाल105मिटर मे कार्य पूर्ण है निर्माण ग्राम पंचायत खम्हरौध प्राइमरी स्कूल मे 240मिटर लागत 9.81रुपये नीव की क्रीट एवं कालम की कंक्रीट अमानक स्तर की है तकनीकी रुप से कार्य उपयुक्त न होने के कारण किये गये निर्माण कार्य को तोडकर पून:किया जाना आवश्यक है 20/3/2020 एसडीओ नेहा गोस्वामी का आदेश |अत: आपको निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार आपके सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतो मे प्रगतिरत बाउड्रीवाल निर्माण कार्य की वर्तमान भौतिक स्थिति से अवगत कराते हुए एवं कुमार्ग कालम मे अंकित कमियो को पुर्ण /सुधार कराया जाकर निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे इस पत्र की प्रतिलीपी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार की ओर सूचनार्थ दिया जारहा है |

क्या है बाउंड्रीबाल का स्टीमेट.

किन्तु यहाँ तो शासकीय नियमों को ताक पर रख बाउंड्रीबाल का निर्माण कार्य किया गया है और बिल्कुल पैमानो के बिपरीत कार्य किया गया है निर्माण कार्य मे कहीं 10तो 8राड तो कही 1फिट गढ्ढा तो कहीं जाल ही नही बिछाया गया है किन्तु इन कार्यो की जमीनी हकीकत जानने के बजाय मुखिया जी इन नियमो को दरकिनार कर कार्य कर डाले जिसके साक्ष्य उन बाउंड्रीबाल मे प्रयोग हुए पैमाने और उपकरणों को देखकर प्रतीत होता है हर बाउंड्रीबाल का पैमाना 12एमएम कालम राड, रिंग राड 8एमएम,गढ्ढे की खुदाई 3फिट ,बेस बनाने के लिए सरिया का जाल जिसमे 40एमएम गिट्टी से ढलाई हो किन्तु यहां तो गुणवत्ताविहीन बाउंड्रीबाल का निर्माण कार्य किया गया है |

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper