नगर पालिका शहडोल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी,लगाया गया स्पॉट फाइन

शहडोल:- दिनांक 25/11 /2020 नगर पालिका शहडोल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी के अंतर्गत कलेक्टर महोदय मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी जी श्रीमती उर्मिला कटारे जी अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल के निर्देशानुसार बस स्टैंड में स्वच्छता शाखा तथा फायर टीम के द्वारा संयुक्त रूप से सार्वजनिक स्थानों में गंदगी करने खुले में पेशाब करने वालों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई सार्वजनिक स्थानों में कचरा फैलाने दुकानों में डस्टबिन ना रखने पर छ दुकानदारों तथा खुले में पेशाब करने वाले दो व्यक्तियों को स्पॉट फाइन किया गया कुल ₹650 स्पॉट फाइन की राशि वसूल की गई इस कार्यवाही में स्वच्छता प्रभारी मोती सिंह अग्नि शाखा प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा के साथ केशव माधव सेवा संस्थान स्वक्षता फायर के कर्मचारी उपस्थित रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी द्वारा बताया गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी प्रारंभ है नागरिकों से अपील है कि नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें कचरा खुले में ना डालें सूखा कचरा एवं गीला कचरा कचरा वाहन को दे पॉलिथीन का उपयोग ना करें आप सभी अभियान में अपनी भागीदारी दे ।



Subscribe to my channel
Comments are closed.