भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मरखी धूमावती माता मंदिर प्रांगण केशवाही में करवाया भंडार

935
Above News

शहडोल:- जिले के ग्राम पंचायत केशवाही में स्थित मरखी माता मंदिर प्रांगण में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन करवाया गया भंडारे के आयोजन के विषय में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझ पर लगातार विश्वास जताया है व क्षेत्र से जिताया भी है, मेरी श्रद्धा मरखी माता पर अटूट है मां मरखी देवी से मैंने मानता मांगी थी कि अगर क्षेत्र की जनता ने मुझे पुनः सेवा का अवसर प्रदान किया तो मां के दरबार में भंडारा करूंगा। कार्यक्रम में सहयोग करता व भाजपा नेता विक्रमसिंह, रामसागर सिंह बबुआ, रॉकी सिंह, दीपक साहू, राहुल सिंह, आशीष शुक्ला गुड्डू, अपने साथियों सहित मंत्री बिसाहूलाल का स्वागत किया स्वागत के पश्चात मंत्री बिसाहूलाल ने मां मरखी देवी की पूजा उपासना व हवन किया तथा मंच की ओर अग्रेषित हुए भंडारे के आयोजन में गीतकार अनु मिश्रा ने धार्मिक गीत और लोक नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतीकरण दिया एवं उसके बाद भंडारे का कार्यक्रम आरंभ हुआ। भंडारे के आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी जिसमें लगभग 4 से 5000 लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में आयोजन में सहयोग करता विक्रम सिंह,रामसागर सिंह, रॉकी सिंह, दीपक साहू,राहुल सिंह आशीष शुक्ला, डॉक्टर ओम नारायण त्रिपाठी, मरखी माता मंदिर समिति अध्यक्ष श्री चेतराम शर्मा, सीएमओ रविकारण त्रिपाठी, नितिन शर्मा, मंदिर के प्रमुख आचार्य श्री तीरथ प्रसाद शुक्ला रहे एवं उक्त कार्यक्रम में संगठन मंत्री श्याम महाजन, विधायक जय सिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह,शहडोल जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, शहडोल जिला कार्यालय मंत्री शीतल पोद्दार, संतोष लोहानी, अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, केशवाही मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य आमजन उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper