भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्कूली छात्रों के लिए युवा चला रहे हैं निशुल्क पाठशाला

229
Above News


इस अभियान को सफल बनाने में जुटे है युवा
पढ़ेगा इंडिया बढेगा इंडिया

शहडोल /उमरिया|आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली छात्रों के लिए जिला उमरिया के ग्रामीण अंचलों पर कोविड-19 स्कूल बंद होने के कारण युवाओं द्वारा 8 महीनों से लगातार छोटे एवं बड़े बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है क्रोना वायरस के कारण छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बहुत सारे छात्रों के पास आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते ऑनलाइन पढ़ने की भी व्यवस्था नहीं है ऐसे में जिला उमरिया के युवाओं द्वारा निशुल्क पाठशाला चलाई जा रही है जो कि जिला उमरिया के कुल 18 जगहों पर जाकर लगभग 500 छात्रों को पढ़ा रहे हैं ऐसे ही एक पाठशाला जिला उमरिया के ग्राम पंचायत मुदारिया,पाली प्रोजेक्ट कॉलोनी,पाली एवं सूखा,धनवार,करकेली में भी चल रही है जहां पर छात्रा द्वारा निमित्त रूप से जाकर वहां पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ा रही हैं पाठशाला में स्कूली बच्चों को गणित विज्ञान हिंदी अंग्रेजी जनरल नॉलेज जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है मुदरिया की पाठशाला में लगभग 100 छात्र पढ़ रहे हैं इस पर हिमांशु तिवारी ने कहा कि हम लगभग 8 महीनों से लगातार इन छात्रों को बढ़ा रहे हैं ।हमारी यह कोशिश है कि लॉकडाउन के कारण इन छात्रों की पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है। उसे हम छात्र वालंटियर करके इन्हें पढ़ा सकें ।पाठशाला में हम लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। तथा एक दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रख रहे हैं ।इस प्रयास को सफल बनाने में जुटे हैं। स्कूली छात्रों को पढ़ाने के लिए हिमांशू तिवारी,रंजना विश्वकर्मा,प्रेरणा तिवारी , रानी सिंह राठौर,पूजा श्रीवास, रोशनी सिंह,उत्कर्ष माथुर, सिद्धि तिवारी आयुष सोनी नरेश प्रजापति पूनम प्रजापति योगेंद्र सिंह,इच्छा तिवारी,उर्वशी माथुर, एवं सभी का योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper