भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोरोना निगेटिव मरीजों के किन कारणो से मृत्यु हुई इसका एनालिसिस कराएं-कमिश्नर

227
Above News
मेडिकल काॅलेज शहडोल में जनवरी से प्रारंभ होगा ए0टी0एम0,कमिश्नर ने की कोरोना वैक्सीननेशन की तैयारियांे की समीक्षा

शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने कोरोना पाॅजिटिव मरीजो के निगेटिव होने के बाद उनकी मृत्यु किन कारणो से हुई ऐसे सभी प्रकरणों की मेडिकल परीक्षण करने के निर्देश डीन मेडिकल काॅलेज को दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि, कोरोना पाॅजिटिव मरीजो के उपचार के बाद निगेटिव होने के बाद मरीजो की मृत्यु किन कारणो से हुई इसकी समुचित परीक्षण कराया जाए तथा मेडिकल काॅलेज से ठीक होकर जाने वाले कोरोना के मरीजो का सतत फलोअप जिला अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने उक्त निर्देश आज मेडिकल काॅलेज शहडोल में गहन शिशु चिकित्सा इकाई को प्रारंभ करने के संबंध में आयोजित बैठक में दिए। बैठक में मेडिकल काॅलेज शहडोल में गहन शिशु चिकित्सा इकाई प्रारंभ करने की तैयारियो की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि, गहन चिकित्सा इकाई प्रारंभ करने से पूर्व उपकरणो की समुचित जांच की जाए तथा पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्टाफ को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। कमिश्नर ने गहन शिशु चिकित्सा इकाई के प्रभारी चिकित्सक को गहन शिशु चिकित्सा इकाई प्रारंभ करने का प्लान बना कर देने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने कोरोना वैक्सीननेशन की तैयारियों के संबंध में भी डीन मेडिकल काॅलेज से चर्चा की। कमिश्नर ने मेडिकल काॅलेज में समुचित विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल काॅलेज तक बिजली की डबल लाईन पंहुचाने केलिये तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने गहन शिशु चिकित्सा इकाई में समुचित विद्युतीकरण करने एवं यूपीएस लगाने के निर्देश दिए। बैठक मंे डीन मेडिकल काॅलेज ने बताया कि मेडिकल काॅलेज शहडोल में आगामी जनवरी माह में ए0टी0एम0 मशीन की सुविधा मुुहैया हो जाएगी। बैठक में डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिंद शिरालकर, डाॅ0 नागेन्द्र सिंह, डाॅ0 श्वेतलीना, डाॅ. भावना सिंह, डाॅ0 हर नारायण सिंह एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper