भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विलासा इंटरनेशनल में मनेगा जश्न,शहरवासी नए साल का करेंगे स्वगात

215
Above News

संजीत सोनवानी

शहडोल /बुढ़ार। शहरवासी साल 2021 का स्वागत करने को तैयार हैं। इसके लिए होटल, विलासा इंटरनेशनल पर खास तैयारियां की गई हैं। गुरुवार को समूचे शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों की धूम रहेगी। घडिय़ों में रात्रि 12 बजते ही आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया जाएगा।

होटल विलासा इंटरनेशनल में कार्यक्रम
साल 2020के अंतिम दिन यानि गुरुवार को पूरे शहर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शहर के होटल, विलासा इंटरनेशनल को खास तौर पर सजाया गया है। इनमें न्यू ईयर पार्टी, डीजे पर डांस और अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं

कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश जूझ रहा था और 2020 की रात एवं 2021 की आगाज के अवसर पर लोगों को एक खुशी भरा माहौल मिल सकेगा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होटल विलासा इंटरनेशनल बुढार में नए साल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में गाला नाइट खाने-पीने की सभी सुविधाएं बच्चों के लिए गेम जोन मेहमानों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम एवं नाच गाने की सुविधाएं तैयार की गई है ।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए डीजे नेह डीजे vtlute एंकर दीप्ति एवं डीजे आयुष को खास तौर पर आमंत्रित किया गया हैं।

थिरकने को तैयार शहरवासी

नए साल के जश्न में प्रमुख आकर्षण नृत्य व संगीत कार्यक्रम होंगे। होटल, विलासा इंटरनेशनल में साल 2020 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए खास डीजे डांस फ्लोर बनाए गए हैं। नौजवान, महिलाएं-पुरुष, बालक-बालिकाएं अपने पसंदीदा गीतों पर नृत्य और गीत पेश करेंगे। विलासा इंटरनेशनल के संस्थाओं से म्यूजिकल पार्टियों को बुलाया गया है। होटल विलासा इंटरनेशनल में डांस पार्टियों का दौर रात्रि 12 बजे बाद तक चलेगा। शहरवासी एकदूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर शुभकामनाएं देंगे। होटल विलासा इंटरनेशनल में रंगबिरंगी आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया है। साथ ही नए साल के जश्न में केक काटे जाएंगे।

प्रशासनिक अनुमति के साथ मानेगा नया साल

कोविड-19 के मद्देनजर सभी सावधानियों का ख्याल रखा जाएगा होटल विलासा इंटरनेशनल के डायरेक्टर राजेश चमडिया ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए ईश्वर से कामना की है कि नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए एवं संकट के घड़ी में कठिनाइयों से लड़ने की ताकत दें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper