भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण

212
Above News

व्यवस्थाओं को चुस्त एवं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

शहडोल – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर ने आज सामुदायिक केंद्र सिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्टोर रूम, बीएमओ कार्यालय, लेबर रूम एवं एनआरसी कक्ष का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लेबर रूम में चिकित्सकीय की व्यवस्थाओं को और ज्यादा विस्तृत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को साफ एवं स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर साफ एवं स्वच्छ रहना चाहिए ताकि वहां आने वाले मरीजों को अपने घर के जैसे महसूस हो तथा उनके साथ आने वाले परिजनों को भी परिसर व्यवस्थित एवं सुदृढ़ लगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनआरसी में बेड रिक्त होने पर तत्काल इसकी सूचना परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सोहागपुर को व्हाट्सएप पर पत्र के माध्यम से सूचित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देशित किया कि एनआरसी में डिस्चार्ज बच्चों का फॉलोअप ले तथा वहां भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर के सभी चिकित्सकीय स्टॉप को समझाइश दी की अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय-सीमा में करें। इस दौरान उन्होंने वहां के नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ से चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेश मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित था

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper