कलेक्टर द्वारा ऐतिहासिक बाणगंगा मेला मैदान का निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज शाम जिला मुख्यालय में मकर संक्रांति के पर्व पर लगने वाले ऐतिहासिक बाणगंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेला मैदान में चैनपोलिंग से सुरक्षित किये जाने के कार्य को भी देखा तथा यत्र-तत्र लगाए विद्युत पोलो को मैदान के बार्डर सीमाओ में स्थानांतारित कर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेला मैदान का समतलीकरण करानेे के पश्चात् उसमे लगाई जाने वाली दुकानों हेतु समुचित नक्शा तैयार करने एवं बेहतरीन आवागमन की सुविधा सहित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। उन्होने कहा कि, मेला की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे कि, बाहर से देखने में यह लगे कि पौराणिक स्थल में मेले की व्यवस्था हेतु समुचित प्रयास किये गए है। उन्होने कहा कि, मेला स्थल आपसी समन्जस्य, मेल मिलाप, मनोरंजन तथा उत्साह की जगह होती है उसे दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक चींजे सुव्यवस्थित ढंग से सुनियोजित कर लगवाई जाएं। जैसे कि खाद सामग्री की दुकानें, एक लाईन में कपड़े की दुकानें, एक लाईन में इसी प्रकार अन्य सामग्रियो की दुकानें लाईनबार लगवाना सुनिश्चित करे। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी तथा एमपीआरडीसी के स्टाफ एवं तकनीकी विशेषज्ञ अमला भी मौजूद था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.