उपार्जन केंद्र रस मोहनी में उठाव शीघ्र कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

रस मोहनी उपार्जन केंद्र का कलेक्टर ने किया अवलोकन
शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के धान उपार्जन केंद्र रसमोहनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में खरीदी गई धान के बोरों की सिलाई की गति धीमी होने एवं उठाव अपेक्षाकृत कम होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान का उठाव शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों एवं ट्रैक्टरों से भी उठाव कराकर उन्हें भुगतान कराने की नियमानुसार पहल करें, उपार्जन केंद्र रसमोहनी में दो खरीदी केंद्र होने पर कलेक्टर ने ओपन कैप निर्माण कराने के भी निर्देश दिए तथा एक चबूतरा बनवा कर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में धान रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर को ग्राम मोहतरा निवासी कृषक राम प्रताप गोड ने बताया कि 15 दिन से धान खरीदी के पश्चात पावती उपलब्ध नहीं कराई गई है इस पर कलेक्टर ने तत्काल मैनुअल पावती दिलवाई। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी केंद्र में अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेंद्र मिश्रा, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ० बी बी एस चौहान, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंतला ठाकुर, जिला खाद्य नियंत्रक श्री कमलेश टाडेकर कर, केंद्रीय सहकारी बैंक के सीईओ श्री एस एन कोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.