भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्रमिको के कल्याण के लिये संचालित योजनाओ का लाभ संवेदनशीलता के साथ दिलाएं- कमिश्नर

217
Above News

शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने श्रमिको के कल्याण के लिये संचालित योजनाओ का लाभ श्रमिको एवं उनके परिजनो को संवेदनशीलता के साथ दिलाने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग के सभी जिलो में श्रमिको का पंजीयन कराएं, श्रमिको की जानकारी रोजगार सेतु पोर्टल में दर्ज कराए तथा श्रमिको को उनके कल्याण के लिये संचालित योजनाओ का लाभ संवेदनशीलता के साथ दिलाएं। कमिश्नर ने अधिकारियेा को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रमिको के कल्याण के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबल योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होने कहा कि, इन योजनाओ का लाभ श्रमिको एवं उनके परिजनो तक पहंुचना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल आज श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियो को निर्देशित कर रहे थे। कमिश्नर ने संबल योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियो को निर्देश दिए कि, नगरीय निकाय स्तर एवं जनपद स्तर पर संबल योजना के आवेदन किसी भी स्थिति में लंबित नही होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के अधिकारी संबल योजना से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा करे तथा पात्रता के अनुरूप संबल योजना के आवेदनों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित कर श्रमिको को इस योजना का लाभ दिलाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, संबल योजना के क्रियान्वयन पात्रता एवं नियमो की जानकारी हेतु इस योजना के क्रियान्वयन से जुडे़ कर्मचारियो को समुचित प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करे। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की निरंतर माॅनिटरिंग करें। कमिश्नर ने कहा है कि, श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को मिलना चाहिए, इस दिशा में निरंतर प्रयास करें। बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित अपंग सहायता योजना में अनूपपुर एवं उमरिया जिले में अपेक्षित कार्य नही होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि, इस योजना का लाभ जरूरतमंद लोगो को दिलाना सुनिश्चित किया जाएं। इस प्रकार नगर पंचायत बुढ़ार में प्रसूति सहायता योजना का प्रभावी क्रियान्वयन नही होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी से गति लाई जाए। बैठक में कमिश्नर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि, वे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए श्रम विभाग, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के अधिकारियो के मध्य समन्वय स्थापित करें। बैठक में मध्यप्रदेश भवन कर्मकार संनिर्माण मण्डल द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग में मजदूर परिवारो के पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मजदूरो के पंजीयन के कार्य में तेजी लाए। कमिश्नर ने अधिकारियो केा निर्देशित करते हुए कहा कि शहडोल संभाग में मजदूरो के पंजीयन के कार्य में पात्र मजदूरो के निरंतर माॅनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि सभी पात्र मजदूरो का पंजीयन होना चाहिए तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने प्रवासी श्रमिको की गतिविधियो की निरंतर माॅनिटरिंग करने के निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कोरोना काल में शहडोल संभाग में आए प्रवासी श्रमिको की रोजगार की क्या स्थिति है इसकी भी सत्त माॅनिटरिंग करे तथा जो प्रवासी श्रमिक पुनः अपने कार्य पर चले गए है उनकी वर्तमान में क्या स्थिति है इसकी भी सत्त जानकारी रखें। बैठक मेें कमिश्नर ने रोजगार पोर्टल सेतु में पंजीयन की समीक्षा भी की। बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री बीके पाण्डेय, संयुक्त संचालक श्रम विभाग श्रीमती नीलम सिंह, जिला श्रम अधिकारी श्रीमती संध्या सिंह, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री मकबूल खान, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्रम विभाग के मैदानी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper