भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

04 एवं 05 जनवरी को एक परिसर एक शाला कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन

230
Above News


शहडोल – सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर0 के0 श्रोती ने बताया कि एक परिसर एक शाला कार्यक्रम के तहत शहडोल जिले के विकासखण्ड गोहपारू के संस्था प्रमुखो को 04 जनवरी 2021 को कन्या शिक्षा परिसर पाण्डवनगर शहडोल में 11 बजे पूर्वान्ह से 12ः30 अपरान्ह बजे तक कार्यशाला अयोजित की गई है। इसी प्रकार बुढार विकासख्ण्ड के संस्था प्रमुख का प्रशिक्षण 04 जनवरी 2021 को कन्या शिक्षा परिसर पाण्डवनगर शहडोल में अपरान्ह 11 बजे से 2ः30 अपरान्ह तक रखा गया है। सोहागपुर विकासखण्ड के प्रशिक्षणार्थियों का 04 जनवरी को अपरान्ह 03 बजे से अपरान्ह 4ः30 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर पाण्डवनगर शहडोल में कार्यशाला आयोजित की गई है। इसी प्रकार जयसिंहनगर विकासखण्ड के संस्था प्रमुखो का प्रषिक्षण 05 जनवरी 2021 को अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 3ः30 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर पाण्डवनगर शहडोल में कार्यशाला आयोजित की गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper