प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का आॅनलाईन कार्यक्रम सम्पन्न

शासकीय योजनाएं हर पात्र लोगों तक पंहुचाई जाएं- श्री जयसिंह मरावी
शहडोल | प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के कार्यक्रम का आज मानस भवन के आॅडिटोरियम में आॅनलाईन प्रसारण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि, शासन द्वारा संचालित जनहितकारी विभिन्न योजनाओ का लाभ हर पात्र हितग्राही को दिलाए जाने की प्रदेश शासन की मंशा है। इसी कड़ी में पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंण्डर) हेतु प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का संचालन प्रदेश में भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि, कम पूंजी वाले फुटपाथ व ठेलो में व्यवसाय करने वालो को आर्थिक रूप से मदद दिलाने के उददेष्य से प्रधानमंत्री स्व निधि योजना संचालित की जा रही है, इसका लाभ हर पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिन हितग्राहियो को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है वे अपने व्यवसाय को सुदृढ़ करते हुए बैंको द्वारा दी गई राशि का किश्तो के रूप में धीरे-धीरे वापसी करना भी सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें दोबारा ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो और वे आत्मनिर्भर भारत योजना के सहभागी बन सकें।
कार्यक्रम में मुख्यनगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी ने जानकारी दी कि, इस योजना के अन्तर्गत 2895 स्ट्रीट वेंण्डर अभी तक पंजीकृत हुए है, जिनमें से 2320 पात्र स्ट्रीट वेंण्डर में से 1570 लोगो को बैंको द्वारा ऋण वितरण हेतु स्वीकृत किया गया है। जिसमें से 1500 व्यक्तियो को 1 करोड़ 50 लाख रूपये बैंको द्वारा उपलब्ध कराए गए है तथा पंजीयन का कार्य अभी प्रारंभ है। पात्र हितग्राही योजना में नगरपालिका द्वारा पंजीयन कराकर लाभान्वित हो सकते है। इस मौके पर स्व निधि योजना के अन्तर्गत प्रतीक स्वरूप 19 हितग्राहियो को 1 लाख 90 हजार रूपये का चेक अतिथियो द्वारा प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, लीड बैंक प्रबंधक श्री माझी सहित नगरपालिका परिषद के पार्षदगण एवं काफी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय ने किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.