आस्वासन के दो माह बाद नही नही हो सका निर्माण

राजनगर -अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत डूमर कछार में ग्राम पंचायत द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था जिस पर नाली का पानी घर व बागान में भरने के कारण देव शंकर निवासी वार्ड नं 3 की दीवाल धराशाई हो गयी थी व जिस पर उक्त पीड़ित व्यक्ति के घर से फावड़ा बेलचा व कुछ अन्य सामग्री चोरी हो गयी जब कि उक्त व्यक्ति ठेकेदारी मजदूर है व पंचायत द्वारा ऐसी लापरवही की गई जिस पर पंचायत के सचिव सरपंच द्वारा आस्वासन दिया गया कि एक दो दिन में बनाने का आस्वासन दिया था परंतु आज दिनांक तक पंचायत व सचिव सरपंच दुबारा उक्त पीड़ित व्यक्ति के पास भी जाना उचित नही समझा दीवाल बनना तो दूर की बात है
नही हो पाई नाली का कार्य पूरा
वार्ड नं 3 में नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था परंतु न ही आज दिनांक तक नाली ही पूरी हो पाई व न ही आस्वासन के बाद दीवाल ही बना सका पंचायत प्रसासन
बीच सड़क पर खुदाई आने जाने वालो की हो रही दिक्कत
बीच सड़क पर खुदाई कर भूल गया है पंचायत
लगातार नाली के खुदने से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा तो नाली के गंदे पानी का जमाव भी हो रहा जिससे कि मच्छर व दुर्गन्ध की स्थिति पैदा हो गयी व बीच सड़क की खुदाई से लगातार आने जाने वाले बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो रहे

Subscribe to my channel
Comments are closed.