भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोतमा में युवाओं ने पकड़ाया ठेकेदार की पैकारी की शराब, सड़क पर शराब छोड़कर भागे शराब दुकान के कर्मचारी

242
Above News

मौके पर पहुंचे भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारी व पत्रकार पुलिस को दी सूचना शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही।

कोतमा। कोतमा नगर में अवैध कारोबार सहित पैकारी को लेकर हो रहे लगातार विरोध के बाद बीते दिनों नगर मण्डल कोतमा के पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु एस डीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने का अनुरोध किये। इससे पहले अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा जा चुका हैं। कार्यवाही न होने पर मजबूरन पिछले बार भी मीडिया ने पैकारी की शराब पकड़वा कर जप्ती बनवाये थे व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई थी। इस बार पुनः नगर मण्डल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है। मजे वाली बात ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों का अवैध कारोबार से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है और न ही अवैध कारोबारियो को इनके द्वारा किसी भी तरह का सरंक्षण दिया जा रहा है जिस कारण अवैध कारोबारियो पर कार्यवाही करना एक तरह से बहोत आसान है। पुलिस को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही न होता देख व शराब व्यावसायी के हौसले को देखकर आज सुबह शराब दुकान से पैकारी की शराब लेकर ठीहे पर पहुंचाने निकले शराब दुकान के कर्मचारियों को युवाओं ने रोका व मीडिया व भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारियों को सूचना दी गयी। जिसपर तत्काल मौके पर भाजपा नगर मण्डल के महामंत्री देवसरन सिंह,व रिंकू चौरशिया सहित भाजपा जिला मंत्री विजय पांडे मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी गयी। पैकारी कि शराब पकड़े जाने पर मौके पर पहुंचे शराब दुकान के कर्मचारी अभय सिंह ने काफी प्रयास किया कि पुलिस को सूचना न दी जाए व बात यहीं बन जाये मगर उपस्थित मीडिया व भाजपा के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर जप्ती की कार्यवाही करवा दिए।

खबर मिलते ही कोतमा थाने से ए एस आई टी पी मिश्रा दल बल सहित पहुंचे व सड़क पर बिखरी पैकारी की शराब को जप्ती बनाकर थाने ले गए। व अग्रिम कार्यवाही करते हुए शराब दुकान के कर्मचारी संजय कुमार सिंह पिता जमुना सिंह हाल मुकाम कदम टोला थाना भालूमाड़ा को दुकान से गिरफ्तार कर जप्त शराब 10 बॉटल बियर 8 पाव एमडी नम्बर वन
8 पाव एमडी रम कुल कीमत 5000 हजार जप्त कर धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

विदित होकि कोतमा नगर में अवैध शराब की तो लाइसेंसी शराब दुकान सिर्फ दो है एक देशी शराब दुकान दूसरी अंग्रेजी शराब दुकान इसके बाद अगर देखा जाए तो कोतमा बस स्टैंड से लेकर बदरा सकोला तक शराब के दर्जनों ठीहे व पैकारी वाले होटल ढाबे संचालित हैं। जहां जगह जगह शाम रंगीन होते ही प्याले छलकने लगते हैं। कोतमा नगर सहित आसपास के गांव देहातों सहित अन्य जगहों पर उक्त शराब ठेकेदार की अवैध पैकारी की शराब दुकान दुकान पहुंचाकर पड़ोसी जा रही तो वह अवैध है इस तरह दो चार वार्ड छोड़कर बाकी पूरे वार्ड में अवैध शराब बेची जा रही साथ ही होटल और ढाबा में भी पैकारी के माध्यम से अवैध शराब बेची जा रही जिस पर कोतमा पुलिस द्वारा समय-समय पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जाती रही है। अब अगर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है तो पुरानी लिस्ट निकालिए और हो जाईये तैयार क्योकि अवैध कारोबार यही से शुरू होता है।बहरहाल भारतीय जनता पार्टी कोतमा मंडल अध्यक्ष सहित पूरी टीम ने अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अगर प्रशासन द्वारा 7 दिवस के अंदर कार्यवाही नही की जाती तो कोतमा मंडल की टीम स्वयं छापा मार कार्यवाही करने में विवश हो जाएगी ऐसा ज्ञापन सौंपा गया है। आज की जप्ती की कार्यवाही में युवाओं द्वारा पकड़ी गयी शराब दुकान की अवैध पैकारी की शराब, पर युवाओं के हौसले पर नगर मण्डल ने बधाई दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper