भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तहसीलदार ने धनपुरी के 09 अवैध अतिक्रामको के अतिक्रमण हटाने एवं उन पर 60 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाने हेतु की कार्यवाही

238
Above News


शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के निर्देषन में नायब तहसीलदार बुढार द्वारा धनपुरी के शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के कारण अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रामको पर अर्थदंड लगाने की कार्यवाही की है। जिन व्यक्तियो पर कार्यवाही की गई है उनमें रमेश प्रजापति पर 15000 रूपये, मीरा शुक्ला पर 10000 रूपये, विमलाबाई केवट पति नानदाउ केवट विजय महेश बाबूराम राजकुमार पिता नानदाउ पर 5000रूपये, फूलचंद्र सोनी पिता दीनू सोनी पर 5000 रूपये, लल्लू केवट पर 5000 रूपये, सुरेश पनिका पर 5000 रूपये, रामनारायण पाठक पर 5000 रूपये, रोहड़ी प्रसाद गुप्ता पर 5000 रूपये, लखन प्रसाद द्विवेदी पर 5000 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। जारी आदेश में अर्थदंड की राशि शासकीय खजाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं तथा सात दिवस 07 दिवस में स्वयं अतिक्रमण हटाकर न्यायालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण हटाए जाने की दशा में शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जाएगी तथा अतिक्रमण हटाए जाने में हुई वह राशि को आवेदकों गणों से भू-राजस्व की बकाया के रूप में वसूला जाएगा ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper