भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

व्हाट्सएप ग्रूप एवं कंट्रोल रूम बनाकर सूचनाओं का करें आदान-प्रदान-कलेक्टर

234
Above News


कृषि उत्पादन से जुड़े विभागो की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शहडोल | कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति मंे कृषि उत्पादन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मंे खाद्य, बीज उपधब्धता, उर्वरक भण्डारण आदि की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि फर्टिलाइजर ग्रुप एवं कंट्रोल रूम बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप मंे सभी संबंधित अधिकारी सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। बैठक मंे कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों तथा कृषि से जुडें सभी जिले के अधिकारियों का मोबाइल नम्बर भी प्रदर्शित किया जाएं, जिससे किसी प्रकार की आने वाली समस्यां का त्वरित समाधार किया जा सकें।
बैठक मंे कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी यह सुनिश्चित करंे उनके क्षेत्रान्तर्गत बिना लायसेंस कोई भी दुकानदार खाद्य विक्रय न करें, यदि करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएं। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक कृषि श्री जे.एस. पेंद्राम को कहा कि उप सचंालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, डीएम नांन तथा डीएमओ की संयुक्त टीम बनाएं, जो कृषि से जुड़ी हुई समस्याओं के साथ-साथ खाद्य उपलब्धता की सेंटर वाइज समीक्षा प्रतिदिन करंे।
जिले मंे डीएमपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता
बैठक मंे कलेक्टर को डीएमओ श्री व्ही0डी0 तिवारी ने अवगत कराया कि जिले मंे डीएपी एवं यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। तथा जिले मंे 52 सेंटरो के माध्यम से खाद वितरित की जाती है। श्री तिवारी ने बताया कि रवी वर्ष 2020-21 उर्वरक भण्डारण में यूरिया 2815 टन सहकारी समिति के पास 2461 टन डीएमओ गोदाम तथा 963 टन निजि अनुज्ञप्ति धारियों के पास उपलब्ध है। इस प्रकार जिले के 6239 टन उपलब्ध यूरिया में 4011.22 टन यूरिया वितरित की गई है तथा 2227.78 टन यूरिया उपलब्ध है। इसी प्रकार जिले मंे डीएपी 3056 टन सहकारी समिति, 1394 टन डीएमओ गोदाम, 1400 टन निजि अनुज्ञप्ति धारियों पास इस प्रकार 5850 टन डीएपी खाद्य उपलब्ध थी, जिसमें 4996.35 टन वितरित की गई तथा 1253.56 टन अभी उपलब्ध है।

सभी नवीन पात्रता पर्ची धारियों को राशन उपलब्ध कराया जाएं- बैठक मंे कलेक्टर ने निर्देषित किया सभी नवीन पात्रता पर्ची धारियों को राशन उपलब्ध कराया जाएं। साथ ही जिले सभी फूड एवं सहकारी निरीक्षक अपने क्षेत्रांर्गत नवीन पर्ची सत्यापन के साथ-साथ शत प्रतिशत आधारी सिडिंग भी कराना सुनिश्चित करें। बैठक मंे कलेक्टर ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी सेल्समैन के पास 2 से अधिक दुकाने न हो, इसकी माॅनिटरिंग स्वयं उपायुक्त सहकारिता करंे। बैठक मंे कलेक्टर ने केसीसी उपलब्धता जिले मंे खाद-बीज की उपलब्धता आदि की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में संयुक्त संचालक श्री जे.एस. पेन्द्राम, सहायक संचालक कृषि श्री रमेन्द्र सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेष टाण्डेकर, कृषि वैज्ञानिक डाॅ0 मृगेेन्द्र सिंह, सहायक संचालक उद्यान श्री मदन सिंह परस्ते, डीएमओ श्री व्ही0डी0 तिवारी,डीएम सहकारी बैंक श्री बाई0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper