भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्व सहायता समूह को ऋण मुहैया कराने ग्राम कल्याणपुर में हुआ ऋण वितरण कार्यक्रम

220
Above News

शहडोल 8 जनवरी 2021- जिले में स्व सहायता समूह के सषक्तिकरण केलिये लोन वितरण का मासिक कार्यक्रम विकासखण्ड सोहागपुर के ग्राम कल्याणपुर में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी की मुख्य आतिथ्य तथा सरपंच ग्राम पंचायत कल्याणपुर श्री शीतल टेकाम की विषिष्ट अतिथि की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल तथा पीओएनआरएलएम श्री पुष्पेन्द्र सिंह एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आज आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा लक्ष्मी स्व सहायता समूह की सीएचजी श्रीमती पिंकी कुशवाहा के भोपाल मिंटो हाॅल से सीधे संवाद किया एवं उनके स्व सहायता समूह में किये गए प्रयासो की सराहना की।

आज आयोजित शिविर में जिले के ़72 स्व सहायता समूहो के 84 लाख रूपये का ऋण वितरण विभिन्न बैंको के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रतीक स्वरूप, आरती स्व सहायता समूह ग्राम अमरहा को 3 लाख रूपये, गंगा स्व सहायता समूह ग्राम छतवई को 03 लाख रूपये ज्वाला स्व सहायता ग्राम चटहा को 02 लाख रूपये का चेक विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल एवं सरपंच श्री शीतल टेकाम के द्वारा किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper