भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु वीडियों के माध्यम से छात्रों को दी जा रही है शिक्षा

239
Above News

आई सी टी के उपयोग में शहडोल के शिक्षक किसी से कम नही
शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग आर के श्रोती तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह के निर्देशन में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आया है। उसी का परिणाम है कि आदिवासी बाहुल्य जिले के शिक्षक भी आई सी टी के उपयोग में किसी से कम नहीं हैं। विभाग के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षक के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ सिर्फ जिले के ही छात्रों को नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के छात्रों को मिल रहा है।
जिले के शिक्षक के शिक्षा विडियो दूरदर्शन से प्रसारित हो रहे हैं- शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल में पदस्थ विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा बनाये गए विज्ञान विषय के विडियो राज्य स्तर से दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे हैं जिसका लाभ सिर्फ जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के पूरे छात्रों को मिल रहा हैं। वर्तमान कोरोना काल में छात्रों की पढाई निर्बाध गति से चलती रहे इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दूरदर्शन के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। दूरदर्शन से प्रसारण के लिए प्रदेश के कुछ चुनिन्दा शिक्षकों को चुना गया है जिनके द्वारा छात्रों के लिए अध्यापन विडियो तैयार किया जाता है। शिक्षक द्वारा बनाये विडियो का परीक्षण राज्य स्तर पर विषय विशेषज्ञ की समिति द्वारा किया जाता है तत्पश्चात दूरदर्शन के माध्यम से इनका प्रसारण प्रदेश के छात्रों के लिए किया जा रहा है।
ऑनलाइन साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन दृविद्यालय की प्राचार्य सावित्री शुक्ला के मार्गदर्शन में शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा जुलाई माह से गूगल फॉर्म के माध्यम से नियमित रूप से प्रतिसप्ताह ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है द्य यह टेस्ट छात्र घर पर रहकर देते हैं एवं उन्हें तुरंत उनके प्राप्तांक का भी पता चल जाता है साथ ही कौन सा प्रश्न उन्होंने गलत किया है और उसका सही उत्तर क्या है इसकी भी जानकारी उन्हें प्राप्त हो जाती है। इस टेस्ट में लगभग 5 से 6 हजार छात्र प्रति सप्ताह लाभान्वित होते है। ये प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। अभी तक लगभग एक लाख बार छात्र इस टेस्ट में शामिल हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि यू-टयूब के माध्यम से ऑनलाइन अध्यापन दृशिक्षक के द्वारा यूटयूब के माध्यम से ऑनलाइन अध्यापन भी कराया जा रहा है। अभी तक 160 से अधिक विडियो शिक्षक के द्वारा अपलोड किये गए हैं। श्री मिश्रा के विडियो को अभी तक 12 लाख बार, छप्पन हजार घंटे देश विदेश में देखा जा चुका हैं। बीस हजार सात सौ से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
लाइव वेबिनार एवं क्विज का आयोजन दृछात्रों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए श्री मिश्रा के द्वारा समय समय पर विभिन्न लाइव वेबिनार का आयोजन किया जाता है एवं प्रदेश के जाने माने विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित कर छात्रों को जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, साथ ही राज्य स्तरीय क्विज का भी आयोजन विभिन्न दिवसों पर किया जाता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper