भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में फायर सेफ्टी ऑडिट हेतु टीम गठित

224
Above News

शहडोल | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.एस. सागर ने जिले में फायर सेफ्टी ऑडिट हेतु टीम गठित किया है। गठित टीम में डॉ0 वाई0 के0 पासवान जिला स्वास्थ्य अधिकारी-02 कार्यालय जिला शहडोल, डॉ अंशुमन सोनारे, एपिडेमियोलॉजिस्ट एनएचएम डॉ0 जी एस परिहार जिला नोडल अधिकारी (क्वालिटी इंश्योरेंस) जिला चिकित्सालय शहडोल को शामिल किया गया है। उन्होंने गठित टीम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के उपचार हेतु चिन्हित शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में फायर सेफ्टी हेतु प्रति माह ऑडिट किया जाना है एवं ऑडिट रिपोर्ट में पाई गई कमियों से संबंधित चिकित्सालय के अस्पताल प्रशासन को अवगत कराकर की गई कार्यवाही से अस्पताल प्रशासन शाखा को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper