ग्राम हरदी में जुआ फड़ में मारा छापा 17 पर मामला दर्ज 5 लाख से अधिक मशरूका जप्त
शहडोल। सिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ फड़ में छापामार कार्यवाही कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। 5 लाख से अधिक मशरूका पुलिस ने जप्त किया है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि ग्राम हरदी में जुआ फड़ संचालित हो रहा था।मुखबिर की खबर मिली थी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है।जुआरियों के पास से 11 मोटरसाइकिल 6 मोबाइल तीन गड्डी ताश के पत्ते नगदी 5570रुपए जप्त किए हैं। पुलिस ने बताया है कि कुल मशरूका 5 लाख 54 हजार 570 रुपए का जप्त किया है। सिंहपुर पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरदी में घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है 12 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर सुभाष दुबे के साथ प्रधान आरक्षक शेषमणि मार्को, आरक्षक संतोष सिंह मनोज शुक्ला विश्वनाथ राजेश कुशवाहा बांके सिंह सौरव मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही

Subscribe to my channel
Comments are closed.