भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय ब्यौहारी का निरीक्षण

248
Above News

कार्यालय में रंगाई पुताई कर कार्यालय का नाम अंकित कराने के दिए निर्देश

शहडोल – आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने एसडीएम कार्यालय ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को निर्देशित किया कि कार्यालय की रंगाई एवं पुताई कर कार्यालय का नाम स्पष्ट अक्षरों में अंकित कराएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुभाग एवं तहसील कार्यालय के परिसर में पेवर वाले पत्थर लगाने के निर्देश दिए ताकि परिसर साफ सुथरा एवं स्वच्छ हो सके। कलेक्टर ने पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री पी०के० पांडेय. तहसीलदार श्री रॉबिन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper