भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनसुनवाई मंे प्राप्त आवेदनो को निराकृत करने की गई कार्यवाही

225
Above News

शहडोल – कलेक्टर कार्यालय शहडोल में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने दूर-दराज से आए लोगो के द्वारा दिए गए आवेदनो की जनसुनवाई की। इस मौके पर छोटेलाल, कमलभान, पुरूषोत्तम सिंह, शिवप्रसाद, रामचरण, विशेषर गोड निवासी ग्राम पंचायत गाढ़ा जनपद पंचायत ब्यौहारी ने आवेदन देकर वन भूमि में कबिज होने पर पटटा दिलाए जाने की मांग की, उनके आवेदन को कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर भेजकर निराकरण करने के आदेश दिए। इसी प्रकार ग्राम लेदरा तहसील गोहपारू निवासी अरूणकुमार सोनी ने अपनी जमीन पर रामकुमार सोनी द्वारा जबरन अतिक्रमण करने संबंधी आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने का आवेदन दिया। जिसे तहसीलदार गोहपारू की ओर कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। ग्राम जमुनी पोस्ट सपटा तहसील ब्यौहारी निवासी जगदेव कोल ने बटांकन एवं सीमाकंन हेतु आवेदन देकर बताया कि, मेरी भूमि पर वन विभाग के अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण हेतु गढढे खोदवाए जा रहे है जिसे रोका जाए तथा भूमि का सीमाकंन कराया जाए उनके आवेदन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी की ओर कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। सोहागपुर के ग्राम कोटमा निवासी कुंतीबाई जायसवाल ने अपने आवेदन में राष्ट्रीय राज्य मार्ग हेतु अधिग्रहित भूमि का पटवारी द्वारा जांच कराकर मुआवजा की मांग जिसे भू-अर्जन कार्यालय को तथा ग्राम कारौदिया निवासी कमलभान सिंह ने कारौदिया समिति द्वारा वर्ष 2017 से 2020 तक का तेंदूपत्ता बोनस दिलाने हेतु एवं अर्जुन सिंह ग्राम अल्हरा पोस्ट कुआं तहसील ब्यौहारी ने प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन दिया। जिन्हें संबंधित अधिकारियो की ओर निराकरण हेतु भेजा गया । जनसुनवाई में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागो को भेजा गया। जनसुनवाई मे अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper