भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सभी संभागीय अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत जिलो का सतत भ्रमण कर लक्ष्य पूर्ति कराना सुनिश्चित करें- कमिश्नर

228
Above News


विभागीय अधिकारी वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों तथा प्राथमिक गतिविधियों को पूर्ण करें- श्री नरेश पाल
कमिश्नर कार्यालय में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न


शहडोल |सभी विभागों के संभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जिलो का सतत भ्रमण कर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति कराना सुनिश्चित करें तथा उन जिलों के कलेक्टरों से भी सतत संपर्क में रहकर मुख्यमंत्री द्वारा विडियों कांफ्रंेस में दिए गए निर्देशों एवं विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति हेतु क्षेत्रों का निरंतर भ्रमण कर हितग्राही मूलक कार्यो को गुणवक्तायुक्ता पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से व्हाट्सएप ग्रुपो का अवलोकन कर त्वरित अमल करना भी सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित समय-सीमा की संभागीय समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन व निर्देशों का सतत रूप से पालन करना सुनिश्चित करें तथा जिन विभागों को जो लक्ष्य दिए गए है उनकी पूर्ति करना सुनिश्चित करें। बैठक में संयुक्त संचालक कृषि को निर्देशित किया कि वे खाद एवं बीजो के नमूनो की समय-समय पर जाॅच कर अमानक पाए जाने पर त्वरित तथा प्रभावी कार्यवाही करंे। वन विभाग से संबंधित विभागीय लंबित प्रकरणों का निराकरण वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कराना सुनिश्चित करें तथा विभागवार ऐसे लंबित प्रकरणो की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं।
बैठक में वनाधिकार पट्टो, प्रवासी श्रमिको, पथ विक्रताआंे, विभागीय जाॅच व पेंशन प्रकरणों सहित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की गई तथा वनाधिकार पट्टा धारियों को अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाने के निर्देश कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने उर्पाजन हेतु संभाग में बनाएं जा रहे कैपो तथा धान उर्पाजन परिवहन एवं मिलिंग प्रगति की भी समीक्षा की तथा मिलावट से मुक्ति अभियान व आयुष्मान योजना की जानकारी जिलेवार तैयार करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में नवीन पात्रता पर्ची सत्यापन कार्य एवं नए जुड़े परिवारों की जिलेवार समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के अंदर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए अन्न उत्सव की भी समीक्षा की गई।
बैठक मंे कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी जिलो मंे एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत बेहतर काम होना चाहिए तथा संभाग में इस कार्य में रूचि लेकर सभी अधिकारी विशेष पहल करें। कमिश्नर ने सेवा निवृत्त कार्यचारियों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण एवं विभागीय कर्मचारी अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जाॅच एवं अन्य जाॅचो के प्रकरणों को शीघ्र निराकृत कराने एवं दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। बैठक मंे कमिश्नर ने कहा कि पथ-विक्रताओं एवं श्रमिक रोजगार मेलो मंे श्रमिको को बेहतर कार्य कर उन्हें लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करंे। बैठक मंे अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने उमरिया जिले के आकाशकोट में जल व्यवस्था के संबंध में कमिश्नर का ध्यान आकर्षित किया, जिस पर कमिश्नर ने जल निगम अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ग्रीष्म ऋतु के पूर्व जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विद्युत प्रदाय हेतु द्वितीय फीडर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त राजस्व श्री बी0के0 पाण्डेय सहित समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper