शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वैक्सीनेशन में प्रोटोकाॅल का किया जाए पालन-कमिश्नर

कोविड वैक्सीन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार मंे कोविड-19 महामारी संक्रमण के बचाव के लिए कोविड वैक्सीन संबंधी पूर्व तैयारियों के संबंध मंे बैठक ली। बैठक में कमिश्नर ने निर्देशित किया कि संभाग के सभी जिलो मंे वैक्सीनेशन हेतु स्थानो का निर्धारण कर वहाॅ पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा वैक्सीनेशन से संबंधित प्रमुख जानकारियों से युक्त फ्लैक्स दृष्टब्य स्थानो में भी लगवाएं तथा वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीनेशन के संबंध में सम्पूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष किया जाएं। कमिश्नर ने कहा कि जिन लोगो को वैक्सीन लगना है, उन्हें एसएमएस द्वारा पूर्व से सूचित किया जाए तथा वैक्सीनेशन हेतु सेंटर में आने पर उनका पोर्टल पर पंजीकरण भी किया जाएं। वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर आएं हितग्राहियों को बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ वैक्सीनेशन के पश्चात 30 मिनट उनके देख-भाल के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीन लगाएं जाने संबंधी केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएं। मीडिया को इस कार्यक्रम में जानकारी संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ही दी जाएं। बैठक में बताया गया कि वैक्सीनेशन हेतु कोविन पोर्टल पर आॅनलाइन जिले के स्वास्थ्य विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, निजी स्वास्थ्य कर्मचारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की जानकारी अपलोड़ कर दी गई है तथा वैक्सीनेशन हेतु जिलेवार स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। साथ ही रिफ्रेसर ट्रेनिंग भी 12 से 14 जनवरी 2021 तक दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक जिले मंे ड्रायरन तथा माकड्रिल भी 3 सत्रों मंे भी आयोजित किया जा चुका है। कमिश्नर ने वैक्सीनेशन के पश्चात होने वाली एईएफआई संबंधी तकनीकी जानकारी हेतु मेडिकल काॅलेज में काॅल सेंटर बनाने तथा सभी जिलो मंे निगरानी हेतु एक-एक टीम लगाने सहित कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं अधिनस्थों को आवश्यक निर्देश जारी करने के निदश संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को दिए। बैठक मंे शहडोल संभाग के कुल सत्र स्थल, कोल्ड चैन प्वाइंट तथा वैक्सीन डोज आदि प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बैठक मंे कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन से संबंधित आवश्यक जानकारियों से युक्त ब्रोसर एवं पंपप्लेट तैयार कराकर वैक्सीन लगाने वालो को उपलब्ध कराया जाएं, जिसमंे आवश्यक सभी जानकारियां दी जाएं। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रांे के वैक्सीनेशन केन्द्रांे मंे विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक मंे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर, ड्ब्ल्यूएचओ के एसएमओ डाॅ0 अभिषेक बछौतिया, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी एवं टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे, डाॅ0 प्रगति, मेडिकल काॅलेज शहडोल के डाॅ0 आकाश रंजन सहित अन्य अधिकारी सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.