प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
शहडोल – संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग संभाग शहडोल श्री एल.एन. कंडवाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा हेतु जिला स्तर पर बैठक का आयोजन कर योजना की समीक्षा की गई। बैठक में कम प्रगति वाले सेक्टर पर्यवेक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए तथा शहडोल जिला अंतर्गत परियोजना बुढार के 4 तथा जयसिंहनगर, शहरी एवं ब्यौहारी के 1-1 सेक्टर पर्यवेक्षक कुल 7 पर्यवेक्षको, जिला उमरिया अंतर्गत पाली परियोजना की 2 तथा मानपुर परियोजना की 1 कुल 3 पर्यवेक्षको को कारण बताआंे सूचना पत्र जारी किए गए। इसी प्रकार अनूपपुर जिला अंतर्गत कोतमा में 6, जैतहरी मंे 4, पुष्पराजगढ़ मंे 2 एवं अनूपपुर परियोजना के 1 कुल 13 पर्यवेक्षको को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किए गए। बैठक में संयुक्त संचालक द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सख्त निर्देश दिए कि लक्ष्य की पूर्ति न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Subscribe to my channel
Comments are closed.